फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Police registered FIR for Rs 35 lakh fraudulently withdrawn from an elderly woman account in jaunpur

दुस्साहस: धोखे से नानी से अंगूठा लगवाकर 35 लाख रुपये निकाले, नाती समेत दो के खिलाफ एफआईआर

Mon, 05 Jan 2026 11:21 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Mon, 05 Jan 2026 11:21 AM IST
सार

Jaunpur News: जौनपुर जिले में धोखे से नानी से अंगूठा लगवाकर नाती ने 35 लाख रुपये उनके खाते से निकाल लिए। घटना को लेकर पीड़िता ने दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। 

विज्ञापन
Police registered FIR for Rs 35 lakh fraudulently withdrawn from an elderly woman account in jaunpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Istock

विस्तार

एनएचएआई से मिले 35 लाख से ज्यादा की रकम नाती ने धोखे से अंगूठा लगाकर निकाल लिए। पीड़िता सीता देवी की तहरीर पर नाती समेत दो के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई। 

विज्ञापन


पीड़िता सीता देवी ने क्षेत्राधिकारी मछली शहर प्रतिमा वर्मा से शिकायत की थी। कोदहीं निवासी पीड़िता सीता देवी ने आरोप लगाया कि एनएचएआई से 35 लाख 10 हजार 965 रुपये 3 अक्तूबर 2025 को यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की मुंगराबादशाहपुर शाखा में खाते में आया।
विज्ञापन


प्रयागराज के फूलपुर दानापुर निवासी उनकी बेटी का बेटा (नाती) कार्तिकेय और उसका मित्र कमल कुमार यादव नया पासबुक निकलवाने के लिए एक फॉर्म पर अंगूठा लगवाकर अपने मोबाइल नंबर को जोड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; UP News: पुलिस वाला है, जान से मार दो... कहकर उप निरीक्षक को पीटा, अधमरा कर भागे बदमाश

आरोप है कि पीड़िता की बिना अनुमति के पूरी रकम निकाल ली, जानकारी पीड़िता के बेटों को हुई। रुपये मांगने पर कार्तिकेय सिंह जान से मारने की धमकी देने लगा। थानाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी ने बताया कि उच्चाधिकारी के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। विधिक कार्यवाही शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed