फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ganga Samagra's plantation campaign started

Varanasi News: गंगा समग्र के पौधरोपण अभियान की शुरुआत

Fri, 11 Jul 2025 01:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Ganga Samagra's plantation campaign started
वाराणसी। गंगा समग्र काशी की ओर से स्थानीय मूड़ा देव गंगा घाट पर पौधरोपण के बाद संगोष्ठी में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय सचिव और माय होम इंडिया के संस्थापक सुनील देवधर ने कहा कि पेड़ लगाइए, पेड़ों से रिश्ते भी बनाइये और उन्हें अपनाइए, वृक्ष तथा वृक्षों के पत्तों फूलों और टहनियों से साक्षात ईश्वर का संबंध होता है। अलग-अलग देवताओं को प्रसन्न करने के लिए विभिन्न प्रकार के देव वृक्षों के पत्तों को अर्पित किया जाता है। विभिन्न वृक्षों की सूखी लकड़ी से हवन करने पर अभीष्ट फल प्राप्त होते हैं, बाधाओं का शमन होता है। हमारी भारतीय सनातन संस्कृति प्रारंभ से ही पर्यावरण और जैव विविधता की पोषक रही है। पेड़ लगाओ-पर्यावरण बचाओ, पौधे लगाओ-पेड़ बनाओ, अविरल गंगा- निर्मल गंगा के उद्घोष के बीच पौधरोपण कार्यक्रम संपन्न हुआ। गंगा समग्र के सह प्रांत संयोजक दिवाकर द्विवेदी ने प्रांत के समस्त कार्यकर्ताओं का आवाहन किया कि लक्ष्य के अनुरूप हरिशंकरी वृक्ष अर्थात पीपल, बरगद, पाकर, गूलर नीम जैसे पर्यावरण को सुरक्षित रखने वाले, उन्हें पोषण प्रदान करने वाले पौधों का अधिक से अधिक रोपण कार्य प्रारंभ कर दें। मां गंगा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का प्रारंभ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शूलटंकेश्वर नगर के संघ चालक गणपति ने किया। इस दौरान अरविंद, चंद्र प्रकाश, रणदीप सिंह राज नारायण पटेल, अंबरीश उपाध्याय, सेवा भारती के नारायणी सिंह मौजूद रहे। संचालन गंगा समग्र के जिला संयोजक धर्मेंद्र ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed