फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ganga's fierce form in the city of Rudra, boats started running in the streets

रुद्र की नगरी में गंगा का रौद्र रूप, गलियों में चलने लगी नावें

Mon, 09 Aug 2021 01:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 01:50 AM IST
विज्ञापन
Ganga's fierce form in the city of Rudra, boats started running in the streets
बनारस में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान 71.26 मीटर से महज 12 सेमी ही नीचे है। जलस्तर बढ़ने के कारण जहां शहरी कॉलोनियाें में पानी घुसने लगा है, वहीं गलियों में भी नाव चलनी शुरू हो गई हैं। अस्सी-नगवां मुख्य मार्ग पर गंगा का पानी चढ़ने से रास्ता बंद कर दिया गया है। घाट से जुड़ी गलियों में बाढ़ का पानी चढ़ने से नौका संचालन किया जा रहा है। वरुणा पार इलाके में दुश्वारियां बढ़ने से तेजी से पलायन हो रहा है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार गंगा का जलस्तर शाम को सात बजे 71.14 मीटर दर्ज किया गया।
विज्ञापन

रविवार की सुबह आठ बजे गंगा का जलस्तर 70.96 मीटर पर था। 11 बजे गंगा का जलस्तर 70.98 मीटर पहुंच गया। 12 बजे से गंगा में दो सेमी प्रतिघंटा की रफ्तार से बढ़ोतरी होने लगी और शाम सात बजे तक जलस्तर 71.14 मीटर तक पहुंच गया। आयोग की बुलेटिन के अनुसार, यही रफ्तार रही तो सोमवार की सुबह तक गंगा खतरे का निशान पार कर जाएंगी। केंद्रीय जल आयोग के पूर्वानुमान के अनुसार, सोमवार की सुबह गंगा का जलस्तर 71.22 मीटर होने की आशंका है। जलस्तर बढ़ने से गंगा का पानी अब सड़कों पर पहुंच गया है। जल पुलिस ने बताया कि गंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए गंगा में निगरानी बढ़ा दी गई है। दशाश्वमेध घाट, शीतला घाट, मणिकर्णिका घाट की गलियों में नाव चल रही है। अस्सी चौराहे पर ही भेलूपुर पुलिस के तरफ से बैरिकेडिंग कर रास्ता बंद कर दिया गया है। साथ ही नगवां के तरफ से आने वाले रास्ते पर भी पुलिस की तरफ से बैरिकेडिंग कर दी गई है।
विज्ञापन

कॉलोनियों में बढ़ गई दुश्वारियां, डूबी फसल
गंगा में बढ़ते जलस्तर से सामनेघाट की कॉलोनियों के लोगों की सांसें अटकी हुई हैं। रविवार शाम तक मदरवा, मारुति नगर में पानी घुसने से सैकड़ों लोग प्रभावित हो चुके हैं। गलियों में घुटने से ऊपर पानी भरने से लोगों को घरों से निकाल कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। नगवां नाले में भी पानी तेज गति से बढ़ने लगा है। यहां रहने वाले लोग परिवार को गांव या रिश्तेदारों के घर भेज रहे हैं। लोगों ने बाढ़ आने की दशा में पुलिस कर्मियों या एनडीआरएफ के जवानों से गश्त कराने की मांग की है। पानी बढ़ने से रमना गांव में सैकड़ों बीघा से अधिक सब्जी की सफल डूब गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम सात बजे 71.14 मीटर
गंगा की रफ्तार-दो सेंटीमीटर प्रति घंटा
सुबह आठ बजे - 70.96 मीटर
सोमवार का पूर्वानुमान- 71.22 मीटर
खतरे का निशान-71.26 मीटर
चेतावनी बिंदु-70.26 मीटर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed