फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ganga on subsidence, coastal relief

गंगा घटाव पर, राहत में तटवासी

Wed, 13 Jul 2016 02:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Wed, 13 Jul 2016 02:05 AM IST
विज्ञापन
Ganga on subsidence, coastal relief
घटने लगा गंगा का जलस्तर।
चार दिन से उफनाई गंगा का जलस्तर घटने लगा है। इससे तटीय इलाके में बाढ़ की आशंका से परेशान हजारों परिवारों ने राहत की सांस ली है। हालांकि वरुणा किनारे दो सौ से अधिक घरों में पानी अभी भी जमा हुआ है। सराय मोहाना, सरैया, नक्खीघाट समेत निचले इलाकों में बाढ़ का पानी घरों में घुस गया था। यहां हालात सामान्य होने में अभी हफ्ते भर समय लग सकता है।
विज्ञापन


गंगा का जलस्तर सोमवार को 67.65 मीटर तक पहुंचने पर निचले स्तरों में मुश्किल पैदा हो गई थी। अब घटाव शुरू होने से प्रभावित इलाकों में लोगों ने राहत की सांस ली है। मां शीतला के पांव पखारकर गंगा गर्भगृह से मंगलवार को बाहर निकल आई। केंद्रीय जल आयोग के बुलेटिन के अनुसार मंगलवार की सुबह आठ बजे जलस्तर 67.59 मीटर दर्ज किया गया। इसी के साथ फाफामऊ, इलाहाबाद, मिर्जापुर, वाराणसी, गाजीपुर में गंगा में घटाव शुरू हो गया है। वाराणसी में देर शाम तक दो फीट जलस्तर खिसक गया था। फिलहाल चेतसिंह किला के अलावा शिवाला घाट, हनुमान घाट, दशाश्वमेध घाट पर श्रद्धालुओं को डुबकी लगाने में दिक्कत हो रही है। सैकड़ों लोगों के कारोबार पर असर पड़ा है। नौका संचालन ठप होने से परेशानी बढ़ गई है।

विज्ञापन

उधर, गंगा में घटाव शुरू होने से सबसे अधिक राहत वरुणा किनारे के लोगों को मिला है। वहां की बस्तियों में पानी भरने लगा था, इससे लोग दर-ब-दर हो रहे थे। तमाम परिवारों के लोग सामान लेकर सुरक्षित स्थानों पर या रिश्तेदारों के घर चले गए हैं। अब जल स्तर घटने से उनकी दिनचर्या में सुधार की उम्मीद है। श्मशान घाटों पर चिताएं छतों पर ही जलाई जा रही हैं। गंगा आरती भी मंगलवार की शाम छतों पर ही कराई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed