फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ganga on Mujon Itrain exotic beauties

गंगा की मौजों पर इतराईं विदेशी सुंदरियां

Sun, 20 Mar 2016 02:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला वाराणसी Updated Sun, 20 Mar 2016 02:29 AM IST
विज्ञापन
Ganga on Mujon Itrain exotic beauties
ताइवान और चीन की मॉडलों ने भारतीय परिधानों में दिए आकर्षक पोज
सूर्य की रश्मियों से नहाया सुबह-ए-बनारस और गंगा की मौजों पर तैरतीं रंग-बिरंगे फूलों से सजी नौकाएं। उन पर सवार चीनी और ताइवानी  मॉडल भारतीय परिधानों में कैमरे के सामने आकर्षक पोज देती नजर आईं। यह नजारा शनिवार को अस्सी से दशाश्वमेध घाट के बीच आम रहा। मौका था वाराणसी में एक मल्टीनेशनल फ्लॉवर डेकोरशन कंपनी के फोटोशूट का।
विज्ञापन


 
दुनिया की नामी कंपनियों को अपनी कार्पोरेट गतिविधियों के लिए काशी का सुरम्य गंगा तट भा रहा है। यही वजह है कि देश-दुनिया की एक से एक खूबसूरत जगहों को छोड़कर ताइवानी, चीनी मॉडलों के 18 सदस्यीय दल ने काशी में गंगा की मौजों पर फोटोशूट कराया। कंपनी ने यह फोटोशूट अपनी ब्रांडिग और काम को खूबसूरती से दिखाने के लिए कराया। इस दल में मॉडलों के अलावा फैशन डिजाइनर, कैमरामैन और फ्लावर डेकोरेटर भी शामिल रहे। इसके लिए पांच नौकाओं को देशी-विदेशी फूलों से भोर 4:30 बजे तक सजाकर तैयार कर दिया गया।
विज्ञापन



वहीं, मॉडलों ने भी फूल और पत्तियों को गहने की तरह धारण कर रखा था। फिर नावों पर सवार खूबसूरत मॉडलों का दल गंगा की बीच धारा पर पहुंचा और शुरू हुआ फोटोशूट सेशन। विभिन्न घाटों के अलग-अलग मुद्राओं में मॉडलों की तस्वीरें ली गईं। इस अवसर पर वीडियो भी शूट किया गया। फोटोशूट के लिए सुबह साढ़े चार बजे ही पूरी टीम रामाडा होटल से अस्सी घाट पहुंच गई थी। इंडियन लीजेंड टूरिस्ट एजेंसी के शब्बीर और दीपक ने बताया कि दुनिया की अग्रणी कंपनी सीएन फ्लावर्स का यह फोटोशूट कार्यक्रम था। फ्लावर डेकोरेशन की जापानी विधा ‘ईकेबाना’ के जानकार मिस्टर लीन ने नेतृत्व किया। इसके बाद यह दल फोटोशूट के लिए जयपुर रवाना हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed