फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   ganga mahotsav begain from today at varanasi rajendra ghat

गंगा महोत्सव का आगाज आज, गंगा तट पर सुर,लय, ताल की बहेगी धारा

Tue, 31 Oct 2017 04:21 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Tue, 31 Oct 2017 04:21 PM IST
विज्ञापन
ganga mahotsav begain from today at varanasi rajendra ghat
गंगा के सुरम्य तट पर आज से आयोजन - फोटो : facebook
गंगा के सुरम्य तट पर आज की शाम गंगा महोत्सव के मुख्य आयोजन का आगाज गायन, वादन और नृत्य की मोहक प्रस्तुतियों से होगा। शहनाई की मंगलध्वनि के साथ ही सुर, लय, ताल की धारा बह निकलेगी। पहली निशा में जाने माने वीणा वादक पं. विश्व मोहन भट्ट मोहन वीणा के तार झंकृत होंगे तो डॉ. वैंकटेश कुमार का ख्याल गायन यादगार बनेगा।
विज्ञापन


राजेंद्र गंगानी कथक नृत्य की भावपूर्ण थिरकन से संगीत निशा में चार चांद लगाएंगे।  चार दिवसीय महोत्सव में जाने माने कलाकारों की प्रस्तुतियां होंगी। एक नवंबर की शाम महोत्सव की दूसरी निशा की शुरुआत अश्विनी भिड़े देशपांडे के गायन से होगी। वह ख्याल के अलावा ठुमरी, दादरा की भी बंदिशें पेश करेंगी।
विज्ञापन


पं. रोनू मजूमदार की बांसुरी और पं. देबज्योति बोस के सरोद की जुगलबंदी होगी। तबले पर संगत करेंगे पं. कुमार बोस। इनके बाद अंत में गीता चंद्रन भरत नाट्यम की थिरकन से मन मोहेंगी। दो नवंबर की शाम तीसरी निशा लोक और शास्त्रीय नृत्य के नाम समर्पित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें अनु सिन्हा का कथक नृत्य होगा। इनके बाद तेरह ताली, भवई नृत्य अवं मांगड़यार गायन गंगा देवी समूह की ओर से किया जाएगा। तीन नवंबर को आखिरी निशा में संजीव अभयंकर का गायन होगा।

इनके बाद पं. भजन सोपोरी और अभय रुस्तम सोपोरी संतूर वादन पेश करेंगे। विशाल कृष्ण के कथक नृत्य से महोत्सव की संगीत निशा विराम लेगी। 

गंगा महोत्सव में तीन मजिस्ट्रेट करेंगे निगरानी

ganga mahotsav begain from today at varanasi rajendra ghat
गंगा महोत्सव - फोटो : self
वाराणसी प्रशासन ने 31 अक्तूबर से तीन नवंबर तक चलने वाले गंगा महोत्सव के लिए तीन मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई है। ज्ञानवापी मजिस्ट्रेट मनोज कुमार सिंह की ड्यूटी राजेंद्र प्रसाद घाट एवं आसपास के क्षेत्र, ज्ञानवापी मजिस्ट्रेट रामशकल की ड्यूटी कार्यक्रम स्थल पर और क्षेत्रीय मद्यनिषेध अधिकारी रामसेवक  सिंह की ड्यूटी पार्किंग स्थल पर लगाई गई है। वहीं चार नवंबर को आयोजित देव दीपावली पर 13 मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई है। 

नहीं होगी धन की कमी
गंगा महोत्सव में धन की कमी को दूर करने के लिए एक कोष तैयार किया गया है। इसके तहत सभी शिक्षाधिकारी इसमें पांच हजार रुपये जीवनपर्यंत योगदान करेंगे। इसका निर्णय महोत्सव के प्रथम दिन मिर्जापुर मंडल, देवीपाटन, फैजाबाद और बनारस के संयुक्त शिक्षा निदेशकों की उपस्थिति में लिया गया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed