{"_id":"657f55452846bfb4c905b49a","slug":"ganga-is-working-as-a-whole-considering-the-rivers-as-the-mother-of-the-people-ramashish-varanasi-news-c-20-vns1013-454517-2023-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"नदियों को लोकमाता मानकर काम कर रही गंगा समग्र: रामाशीष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नदियों को लोकमाता मानकर काम कर रही गंगा समग्र: रामाशीष
विज्ञापन
वाराणसी। गंगा समग्र के राष्ट्रीय संगठन मंत्री रामाशीष ने कहा कि गंगा समग्र नदियों को लोकमाता और तटों को तीर्थस्वरूप की प्रतिष्ठा प्रदान करने के ध्येय को केंद्र में रखकर कार्य कर रही है। रविवार को लोहता स्थित माधव सेवा प्रकल्प पर गंगा समग्र के दो दिवसीय राष्ट्रीय अभ्यास वर्ग में संगठन मंत्री ने कहा कि गंगा माता मोक्ष प्रदायिनी, जीवन दायिनी के साथ ही हमारी राष्ट्रीय और सांस्कृतिक पहचान भी हैं।
उन्होंने कहा कि गंगा समग्र ने देश के हर जल तीर्थ को अविरल और निर्मल बनाने का संकल्प लिया है। गंगा समग्र के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि मां गंगा पर आश्रित परिवारों विशेषरूप से तीर्थ पुरोहित, नाविक एवं घाटों पर विभिन्न सामग्रियों का विक्रय करने वाले विक्रताओं को ध्यान में रखकर हमें कार्य करना होगा। संयुक्त महामंत्री ललित कपूर ने कहा कि गंगा समग्र के कार्य एवं विचार का प्रसार होने से समाज में जागरुकता आएगी। इस वर्ग में आठ प्रांतों के 82 प्रतिनिधि शामिल हुए। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के काशी प्रांत के प्रचारक रमेश, अमिताभ उपाध्याय, अरुण सिंह, अंबरीष कुमार, अजय मिश्रा, दिवाकर द्विवेदी, अभिषेक श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।