फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ganga increased the water level of Varuna, increased fumigation

Varanasi News: गंगा ने बढ़ाया वरुणा का जलस्तर, बढ़ी धुकधुकी

Sat, 08 Jul 2023 01:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jul 2023 01:49 AM IST
विज्ञापन
Ganga increased the water level of Varuna, increased fumigation
गंगा का जलस्तर बढ़ने से अब बरुणा नदी में भी बढ़ाव शुरू हो गया है। ऐसे में निचले इलाकों में रहने वालों की धुकधुकी बढ़ गई है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार गंगा का जलस्तर शुक्रवार की शाम 61.26 मीटर दर्ज किया गया। 10 मिलीमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है। जलस्तर अभी चेतावनी बिंदु से नौ मीटर नीचे है। शुक्रवार को सुबह 8:30 बजे गंगा का जलस्तर 61.24 मीटर दर्ज किया गया और जलस्तर में ठहराव हो गया था। इसके बाद शाम को पांच बजे से गंगा के जलस्तर में एक सेंटीमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से बढ़ाव फिर शुरू हो गया। पर्वतीय और मैदानी इलाकों में भारी बारिश के चलते ही गंगा के जलस्तर में तेजी से वृद्धि हो रही है। अस्सी से नमोघाट के बीच की निचली सीढि़यां और मढि़यां पूरी तरह से पानी में डूब चुकी हैं। ललिता घाट पर लगी जेटी भी पानी में डूब गई है। एहतियात के तौर पर तटवर्ती इलाकों में सतर्कता बढ़ा दी गई है। उधर प्रयागराज व फाफामऊ में गंगा के जलस्तर में गिरावट शुरू होने से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। मिर्जापुर में भी 14 घंटे में दो सेंटीमीटर पानी बढ़ा। गंगा में जलस्तर वृद्धि को देखते हुए प्रशासन अलर्ट हो गया है। दशाश्वमेध व शीतला घाट पर कांवरियों की भीड़ को देखते हुए बैरिकेडिंग कराई गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed