गंगा-गोमती में भारी उफान की आशंका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधर, केंद्रीय जल आयोग ने पहाड़ों पर हुई भारी वर्षा को देखते हुए गंगा और उसकी सहायक नदियों में बाढ़ आने की चेतावनी जारी कर दी है। आशंका जताई गई है कि गंगा, गोमती समेत अन्य नदियां 18 जुलाई तक खतरे के निशान को पार कर सकती हैं।
11 जुलाई की दोपहर 67.65 मीटर पर पहुंचने के बाद गंगा स्थिर हो गई थी लेकिन गुरुवार से फिर बढ़ाव शुरू हो गया। इससे एक बार फिर तटीय जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मणिकर्णिका घाट पर अंतिम संस्कार छतों पर होने लगा है, वहीं हरिश्चंद्र घाट पर गलियों में चिताएं लगाई जाने लगी हैं। देर रात मां शीतला के गर्भगृह में गंगा लहराने से अब मां का मुखौटा अहिलेश्वर महादेव मंदिर में ले जाने की तैयारी शुरू हो गई है। इसी रफ्तार से जलस्तर बढ़ता रहा तो शनिवार की सुबह तक सुबह-ए-बनारस के मंच तक पानी आ जाएगा।