फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   ganga ghat is still not clean

अब भी सफाई की बाट जोह रहे हैं गंगा के घाट

Tue, 09 Dec 2014 02:28 AM IST
वाराणसी
वाराणसी Updated Tue, 09 Dec 2014 02:28 AM IST
विज्ञापन
ganga ghat is still not clean
वाराणसी। अस्सी घाट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फावड़ा चलाकर स्वच्छता अभियान की शुरुआत करने के 30 दिन सोमवार को पूरे हो गए, लेकिन बहुत सुधार नहीं आ सका है। महीने भर बाद भी अस्सी से लगे कई घाटों से गाद नहीं हटाई जा सकी है। जबकि, पीएम के सामने स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने महीने भर में ही घाटों को चमकाने का भरोसा दिलाया था।
विज्ञापन

नौ प्लेटफार्म वाले अस्सी घाट पर सातवें प्लेटफार्म की धुलाई कराने के साथ ही गाद हटाने का काम चल रहा है। अभी इस घाट की अंतिम सीढ़ी तक सफाई में समय लगेगा। पास के नया अस्सी घाट(मालवीय घाट) पर लगी गाद सुलभ इंटरनेशनल पोकलैन, जेसीबी से हटवा रहा है। अभी वहां से आधी भी गाद नहीं हट सकी है। इसके दक्षिणी हिस्से के घाट को सफाई के लिए गायत्री परिवार ने गोद लिया है, लेकिन इस आध्यात्मिक संस्था की ओर से अभी तक काम शुरू ही नहीं कराया जा सका है। गंगा महल घाट को गोद लेने वाले पंजाब नेशनल बैंक ने मजदूर लगाकर फावड़ा से सफाई शुरू कराई है। वहां जेसीबी उतारने का रास्ता न होने से घाट की सफाई टेढ़ी खीर नजर आने लगी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed