फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   ganga darshan pathway protest people gives application to baba vishwanath

गंगा दर्शन पाथवे का विरोधः धरोहर बचाओ समिति ने बाबा विश्वनाथ को दी अर्जी

Wed, 28 Mar 2018 12:00 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Wed, 28 Mar 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
ganga darshan pathway protest people gives application to baba vishwanath
विश्वनाथ कॉरिडोर और गंगा पाथवे के नाम पर पक्के महाल के एक हिस्से को ध्वस्त करने की योजना से सहमे लोगों ने बाबा विश्वनाथ के यहां अर्जी लगाई है। धरोहर बचाओ समिति के लोगों ने बाबा का दर्शन पूजन करने के बाद मुसीबत से मुक्ति के लिए अर्जी लगाई है।
विज्ञापन


अर्जी में कहा गया कि शासन प्रशासन आपके सानिध्य से दूर करने की कोशिश कर रहा है। ऐसे नेताओं और अफसरों को सद्बुद्धि देने का आग्रह किया। इसके पहले समिति ने बाबा कालभैरव को अर्जी दी थी।
विज्ञापन


गौरतलब है कि इस योजना में सरस्वती फाटक, लाहौरी टोला, ललिता घाट, मणिकर्णिका घाट, दलित बस्ती, नीलकंठ इलाके के 167 मकानों को जमींदोज किया जाना है। क्षेत्र में इस योजना का मुखर विरोध हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को समिति के लोग कार्यालय में बैठे थे तभी सूचना मिली की कि मंदिर के सीईओ विशाल सिंह टीम के साथ एक मकान की नापजोख करवा रहे हैं। इस पर समिति र्के लोग भी वहां पहुंच गए। उस मकान में दो हिस्सेदार हैं।

उनमें एक हिस्सेदार आधे का मालिक है। जो बेचने के पक्ष में नहीं है जबकि दूसरे पक्ष में कई हिस्सेदार हैं। समिति ने आधे हिस्से के मालिक को सलाह दी कि वह तत्काल कोर्ट से आदेश प्राप्त करें। समिति के लोगों के पहुंचने के बाद टीम वापस लौट गई। 

प्रधानमंत्री को लिखा पत्र, हस्तक्षेप का किया निवेदन

ganga darshan pathway protest people gives application to baba vishwanath
विश्वनाथ मंदिर के निकट तोड़े गए मंदिरों व घरों के संबंध में राज्य सभा सांसद  संजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखा। उन्होंने इस पूरे मामले को अतिसंवेदनशील बताते हुए हस्तक्षेप करने का निवेदन किया है।

संजय सिंह ने पत्र में लिखा है कि शासन, प्रशसन मंदिरों व घरों को तोड़ने का अभियान चला रहा है। इसको लेकर जनता के मन में जबरदस्त आक्रोश है। उन्होंने यह भी कहा है कि मंदिर के निकट पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

उन्होंने पीएम से हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया साथ ही आगाह किया कि मंदिर तोड़ने की कार्यवाही पर रोक न लगी तो वाराणसी में कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ सकती है।

सांसद राज्य सभा ने इस पत्र को ट्वीट  भी किया है। आम आदमी पार्टी के पूर्वांचल संयोजक संजीव सिंह ने बताया कि बुधवार को संसद के शून्य काल में यह मामला सांसद राज्य सभा उठा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed