{"_id":"5ffa00898ebc3e2e511cb3cf","slug":"ganga-city-news-vns5682311135","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा घाटों पर गंदगी, चेंजिंग रूम में लटके ताले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा घाटों पर गंदगी, चेंजिंग रूम में लटके ताले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। मकर संक्रांति पर गंगा घाटों पर हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी। 14 जनवरी की भोर से ही घाटों पर भीड़ आनी शुरू हो जाएगी। जो दिन भर रहेगी। लेकिन अब तक श्रद्धालुओं की सुविधाओं के बारे में ध्यान नहीं दिया जा रहा है। आलम यह है कि घाट जाने वाले मार्गों पर कई दिक्कतें हैं। घाटों पर गंदगी व्याप्त है। गंगा के उस पार और गंगा में भी गंदगी तैर रही है। यही नहीं घाटों पर बने चेंजिंग रूम में ताले लटके हुए हैं। ऐसी स्थिति में श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। यही नहीं घाटों के आसपास निर्माण कार्य चल रहे हैं। जिनके चलते निर्माण सामग्री फैली हुई है। इससे भी श्रद्धालुओं को असुविधा होगी।
दशाश्वमेध घाट
गोदौलिया से लेकर दशाश्वमेध के बीच में निर्माण कार्य चल रहा है। ऐसे में श्रद्धालुओं को निर्माण सामग्रियों के बीच से होकर जाना पड़ेगा। घाट पर मरम्मत का कार्य चल रहा है। गंगा और उस पार भी काफी गंदगी है। एक नया चेंजिंग रूम बनाया गया है। जिस पर अभी ताला लगा है।
अस्सी घाट
इस घाट पर भी कई जगहों पर गंदगी का अंबार लगा है। यहां तक कि चेंजिंग रूम में ताला लटका हुआ है। यही नहीं गंगा घाट जाने वाले मार्गों की भी स्थिति बेहतर नहीं है। घाट जाने वाले मार्ग की नालियों से पानी बह रहा है।
विज्ञापन
राजघाट
घाट की ओर जाने वाले मार्ग पर काऊ कैचर आधा टूटा हुआ है। इसकी वजह से वह ठोकर का काम कर रहा है। स्नान पर्व वाले दिन श्रद्धालुओं की भीड़ आएगी तो उन्हें ठोकर लगने की आशंका है। घाट किनारे मरम्मत का काम चल रहा है। पत्थर के बड़े-बड़े बोल्डर रखे हुए हैं। गंगा में भी गंदगी तैर रही है।
पिछले दिनों अभियान चलाकर चेंजिंग रूम से ताले खुलवाए गए थे। दो नए चेंजिंग रूम बनाए गए हैं। जिनका उद्घाटन मकर संक्रांति वाले दिन होना है। इसलिए उन पर अभी ताला लगाया गया है। स्नान पर्व शुरू होने से पहले से लेकर स्नान खत्म होने के बाद तक लगातार सफाई चलेगी।
गौरांग राठी, नगर आयुक्त