फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   ganga

गंगा का बढ़ा जलस्तर, बदला आरती का स्थल

Sat, 15 Aug 2020 01:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
ganga
वाराणसी। गंगा के बढ़ते जलस्तर के कारण शुक्रवार को गंगा आरती का स्थान बदलना पड़ा। जलस्तर बढने से देर रात तक कई घाटों का संपर्क भी अब टूट गया है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार गंगा का जलस्तर रात 8 बजे 63.44 मीटर पहुंच गया था। गंगा के जलस्तर में चार सेंटीमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से बढ़ोतरी जारी है। शुक्रवार को गंगोत्री सेवा समिति के गंगा आरती स्थल तक गंगा का पानी पहुंच गया। दशाश्वमेध से लेकर शीतला माता मंदिर के बड़े प्लेटफार्म पानी की जद में आ गए। जलस्तर बढने से समिति ने प्लेटफार्म पर चौकी लगाकर आरती संपन्न की। बढ़ते जलस्तर को देखते हुए पंडों ने भी अपनी चौकियां हटानी शुरू कर दी थीं। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार बृहस्पतिवार की रात गंगा का जलस्तर 62.80 मीटर था। शुक्रवार की सुबह गंगा के जलस्तर में 12 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी हुई और यह 62.92 मीटर हो गया। रात आठ बजे गंगा का जलस्तर 63. 44 मीटर पहुंच गया था। गंगा के जलस्तर में चार सेंटीमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से बढ़ोतरी हो रही है। बढ़ते जलस्तर से गंगा सहित वरुणा तटवासियों की धुकधुकी भी बढने लगी है। नाविकों ने भी छोटी नावों को सुरक्षित स्थानों पर बांध दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed