फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ganga Aarti site changed after Kartik Purnima For first time in Varanasi

Ganga Aarti: पहली बार कार्तिक पूर्णिमा के बाद बदला आरती स्थल, गंगा का जलस्तर बढ़ने से 15 घाटों का टूटा संपर्क

Sat, 08 Nov 2025 08:23 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 08 Nov 2025 08:23 AM IST
सार

Varanasi News: काशी में पहली बार कार्तिक पूर्णिमा के बाद गंगा आरती स्थल बदला गया है। इसकी वजह है गंगा का जलस्तर बढ़ना। गंगा का जलस्तर बढ़ने के कारण 15 से ज्यादा घाटों का संपर्क टूट गया है। 

विज्ञापन
Ganga Aarti site changed after Kartik Purnima For first time in Varanasi
Ganga aarti in varanasi - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गंगा आरती के 35 साल के इतिहास में पहली बार कार्तिक पूर्णिमा के बाद जलस्तर बढ़ने से आरती स्थल में बदलाव करना पड़ा। शुक्रवार की शाम को दशाश्वमेध घाट पर होने वाली गंगा सेवा निधि की गंगा आरती अपने मूल स्थान से 10 फीट पीछे हुई। गंगा का जलस्तर बढ़ने के कारण 15 से अधिक घाटों का संपर्क भी टूट गया है। 

विज्ञापन


शुक्रवार की रात नौ बजे केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के अनुसार गंगा का जलस्तर 63.26 मीटर दर्ज किया गया। 24 घंटे में गंगा के जलस्तर में 16 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को गंगा का जलस्तर 63.10 मीटर पर स्थिर था। मध्यरात्रि के बाद गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी शुरू हुई और रात नौ बजे फिर से गंगा का जलस्तर 63.26 मीटर पर पहुंचकर स्थिर हो गया। शाम को दशाश्वमेध घाट की गंगा आरती स्थल पर पानी चढ़ने के कारण आरती को 10 फीट पीछे खिसकाना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; UP: 10 साल पहले अपराध की दुनिया में रखा कदम, 67 मुकदमे में आरोपी, अब एनकाउंटर में मारा गया कुख्यात बदमाश वाकिफ

गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्र ने बताया कि मां गंगा की आरती का स्थान एक बार फिर बदला गया है। गंगा आरती के 35 वर्षों में यह पहला मौका है जब आरती स्थल पर भगवती मां गंगा का जलस्तर कार्तिक पूर्णिमा के बाद पहुंचा है। जलस्तर बढ़ने के कारण गंगा आरती 10 फीट पीछे हो रही है। 

गंगा सेवा निधि के पदाधिकारियों और स्थानीय प्रशासन ने मिलकर आरती स्थल पर इंतजाम किए और 7 अर्चकों ने मां गंगा की आरती उतारी। केंद्रीय जल आयोग की ओर से जारी सप्ताह भर के पूर्वानुमान के अनुसार गंगा के जलस्तर में 0.4 मिलीमीटर के हिसाब से बढ़ोतरी होने की आशंका है। हालांकि अभी गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु 70.26 मीटर से सात मीटर नीचे है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed