{"_id":"65590ab71008770231057877","slug":"ganga-aarti-2100-lamps-lit-for-team-indias-victory-varanasi-news-c-20-vns1013-425121-2023-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"IND vs AUS Final: विश्वकप का फाइनल मुकाबला आज, टीम इंडिया की जीत के लिए गंगा आरती, जलाए गए 2100 दीये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IND vs AUS Final: विश्वकप का फाइनल मुकाबला आज, टीम इंडिया की जीत के लिए गंगा आरती, जलाए गए 2100 दीये
Sun, 19 Nov 2023 08:07 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Nov 2023 08:07 AM IST
सार
विश्वकप के फाइनल मुकाबले के लिए छावनी क्षेत्र, मंडुवाडीह, सिगरा के कुछ होटल, रेस्टोरेंट में बड़ी एलईडी टीवी पर मैच का प्रसारण होगा। पार्टी में खान-पान की व्यवस्था भी की गई है। कॉरपोरेट सेक्टर से अधिक बुकिंग आई है।
विज्ञापन
टीम इंडिया की जीत के लिए गंगा आरती
- फोटो : संवाद
विस्तार
विश्वकप के फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया की जीत के लिए शनिवार देर शाम दशाश्वमेध घाट और अस्सी घाट पर गंगा आरती में प्रार्थना की गई। श्रद्धालुओं ने भारत माता के जयकारे और खिलाड़ियों की तस्वीर के साथ आरती देखी। 7 अर्चकों की ओर से आरती उतारी गई। घाट पर 2100 दीप जलाए गए। गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्रा, कोषाध्यक्ष आशीष तिवारी, सचिव हनुमान यादव आदि रहे। अस्सी घाट पर जय मां गंगा सेवा समिति ने हनुमान चालीसा का पाठ किया। राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग की पैनलिस्ट हुमा बानो और लुबना बेगम के नेतृत्व में मुस्लिम महिलाओं ने इंडिया की जीत के लिए दुआ की।
विज्ञापन
छावनी क्षेत्र, मंडुवाडीह, सिगरा के कुछ होटल, रेस्टोरेंट में भी बड़ी एलईडी टीवी पर मैच का प्रसारण होगा। पार्टी में खान-पान की व्यवस्था भी की गई है। कॉरपोरेट सेक्टर से अधिक बुकिंग आई है। मंडुवाडीह क्षेत्र के होटल प्रबंधक राहुल सिंह ने बताया कि दो हॉल की बुकिंग कॉरपोरेट सेक्टर से हुई है, जिसमें बड़ी स्क्रीन पर मैच दिखाया जाएगा। रेस्टोरेंट में सभी टेबल की बुकिंग हो चुकी है। बनारस होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष गोकुल शर्मा ने बताया कि लगभग सभी होटलों में मैच देखने के लिए इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
बनकट में बटेंगे 51 किलो लड्डू
लोहता क्षेत्र के बनकट गांव में युवाओं ने चंदा एकत्र कर बड़ी स्क्रीन पर मैच और आतिशबाजी का इंतजाम किया है। यश राज सिंह ने बताया कि इंडिया की जीत पर पूरे गांव में 51 किलो लड्डू बांटा जाएगा। ग्रामीण इलाकों में भी मैच देखने और आतिशबाजी होगी।
विज्ञापन