फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ganesh Chaturthi Today, women keep a fast

कल महिलाएं रखेंगी गणेश चतुर्थी व्रत

Sat, 14 Jan 2017 05:58 PM IST
टीम डिजिटल, बलिया
टीम डिजिटल, बलिया Updated Sat, 14 Jan 2017 05:58 PM IST
विज्ञापन
Ganesh Chaturthi Today, women keep a fast
ganesh - फोटो : amar ujala
पुत्र की दीर्घायु की कामना के लिए किए जाने वाले गणेश चतुर्थी व्रत रविवार को है। पर्व के मद्देनजर महिलाओं ने बाजार से पूजन सामग्रियों की खरीदारी की। माघ कृष्ण पक्ष के चतुर्थी तिथि को पुत्र की दीर्घायु व आरोग्य के लिए महिलाएं प्रत्येक वर्ष गणेश भगवान का व्रत रखती हैं।
विज्ञापन


इस दौरान व्रती महिलाएं पूरे दिन उपवास रख शाम को स्नान करने के बाद गणेश जी के प्रतिमा के सामने विधि-विधान से पूनज-अर्चन करेंगी। इस पूजन में गणेश जी को विशेष कर काले तिल का लड्डू एवं ऋतु फल चढ़ाने का विधान है।
विज्ञापन


पूजन एवं चंद्रोदय के उपरांत चंद्रमा को व्रती महिलाएं अर्घ्य देकर अपने से बड़ों को प्रणाम कर आशीर्वाद लेती हैं। मान्यता है कि इस व्रत के करने से जहां सभी प्रकार के दु:ख दूर होते हैं। व्रती को सभी भौतिक सुख-समृद्धि प्राप्त होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं चंद्रमा को अर्घ्य देने से दैविक, दैहिक एवं भौतिक तीनों प्रकार के ताप दूर होते है। गणेश चतुर्थी व्रत रखने वाली महिलाएं रविवार की रात 8:33 बजे के बाद चंद्रमा को अर्घ्य देंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed