फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Gandhi Jayanti BHU Vice Chancellor big announcement divyang students will get amount of RS 25 thousand

गांधी जयंती पर कुलपति ने की बड़ी घोषणा: BHU के दिव्यांग विद्यार्थियों को हर साल मिलेगी 25 हजार की धनराशि

Sun, 02 Oct 2022 06:21 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 02 Oct 2022 06:21 PM IST
सार

गांधी जयंती पर बीएचयू कुलपति प्रो. सुधीर कुमार जैन ने बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में अध्ययनरत दिव्यांग विद्यार्थियों और बीपीएल कार्डधारक को हर साल 25 हजार रुपये की धनराशि दी जाएगी। 

विज्ञापन
Gandhi Jayanti  BHU Vice Chancellor big announcement divyang students will get amount of RS 25 thousand
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को नमन करते बीएचयू कुलपति - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में रविवार को गांधी जयंती पर कुलपति प्रो. सुधीर कुमार जैन ने जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए दो कल्याणकारी योजनाओं की सौगात देने की घोषणा की है। इसमें जहां विश्वविद्यालय में अध्ययनरत दिव्यांग विद्यार्थियों को हर साल 25 हजार रुपये की धनराशि दी जाएगी। वहीं बीपीएल कार्ड धारक भी 25 हजार रुपये का आर्थिक सहयोग हर साल पाएंगे।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय की ओर से ये धनराशि सीधे बैंक खाते में दी जाएंगी। गांधी चबूतरे पर आयोजित कार्यक्रम में कुलपति ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। कहा कि विद्यार्थियों को दोनों कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए। भविष्य में इसे बढ़ाने पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन


कुलसचिव प्रो. अरुण कुमार सिंह, विभिन्न संस्थानों के निदेशकों, संकाय प्रमुखों, संकाय सदस्यों, अधिकारियों तथा कर्मचारियों व विद्यार्थियों ने भी गांधी जी को पुष्पांजलि अर्पित की। महामना पंडित मोहन मालवीय, महात्मा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण, पुष्पांजलि के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद  संगीत एवं मंच कला संकाय में सहायक आचार्य डॉ. ज्ञानेश चन्द्र पांडेय ने छात्रों के साथ भजन (वैष्णव जन) प्रस्तुत किया। बता दें कि सर्व विद्या की राजधानी कहे जाने वाले काशी हिंदू विश्वविद्यालय में दिव्यांग छात्रों को नामांकन से लेकर छात्रावास आवंटन तक विशेष सुविधा दी जाती है।
पढ़ें: गंदगी भारत छोड़ो के नारों से गूंज उठा दशाश्वमेध घाट, नमामि गंगे ने गंगा की सफाई कर किया बापू को नमन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed