फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Gandhi Jayanti 2022 Special Cleanliness Campaign 2.0 launched by the postal Department in varanasi

गांधी जयंती 2022: डाक विभाग द्वारा 'विशेष स्वच्छता अभियान 2.0' का शुभारंभ, पोस्टर के माध्यम से दिया ये संदेश

Sun, 02 Oct 2022 02:16 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sun, 02 Oct 2022 02:16 PM IST
सार

वाराणसी के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने कैंट प्रधान डाकघर में आयोजित एक समारोह में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए उनके द्वारा देखे गए स्वच्छ भारत और स्वच्छता ही सेवा की परिकल्पना को सार्थक बनाने हेतु डाक विभाग के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रेरित किया और स्वच्छता अभियान का आह्वान किया, जो कि 31 अक्टूबर तक चलेगा।

विज्ञापन
Gandhi Jayanti 2022 Special Cleanliness Campaign 2.0 launched by the postal Department in varanasi
फिट इंडिया फ्रीडम रन 3.0' का आयोजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डाक विभाग द्वारा गांधी जयंती के पावन पर्व पर वाराणसी में 'विशेष स्वच्छता अभियान 2.0' का शुभारंभ किया गया। वाराणसी के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने कैंट प्रधान डाकघर में आयोजित एक समारोह में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए उनके द्वारा देखे गए स्वच्छ भारत और स्वच्छता ही सेवा की परिकल्पना को सार्थक बनाने हेतु डाक विभाग के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रेरित किया और स्वच्छता अभियान का आह्वान किया, जो कि 31 अक्टूबर तक चलेगा।
विज्ञापन

प्रधान डाकघर परिसर में डाक अधीक्षक श्री पीसी तिवारी और सहायक निदेशक श्री ब्रजेश शर्मा संग रुद्राक्ष का पौधारोपण कर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश दिया। इसी के साथ ही 'आज़ादी का अमृत महोत्सव' के अंतर्गत ‘आज़ादी के 75 साल फ़िटनेस रहे बेमिसाल’ थीम के तहत 'फिट इंडिया फ्रीडम रन 3.0' को हरी झंडी दिखाकर पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने रवाना किया, जिसमें प्लॉग वॉक करते हुए शारीरिक स्वस्थता के साथ-साथ सफाई का भी संदेश दिया गयाI 
विज्ञापन

 

Gandhi Jayanti 2022 Special Cleanliness Campaign 2.0 launched by the postal Department in varanasi
'विशेष स्वच्छता अभियान 2.0' का शुभारंभ - फोटो : अमर उजाला
स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत, सबको जागरूक बनाना है, स्वच्छता को अपनाना है, स्वास्थ्य है जीवन का सार, इसके बिना सब बेकार, क़दम से क़दम मिलाये जा, बनारस को स्वच्छ बनाए जा, स्वच्छ काशी, स्वस्थ काशी, पहला सुख निरोगी काया, बाकी सब है मोह माया, स्वस्थ रहो मस्त रहो, हम सबने ठाना है, गन्दगी को दूर भागना है के नारों से सभी को स्वच्छता और बेहतर स्वास्थ्य का सन्देश देता  डाक विभाग का यह अभियान कैंट, वरुणा पुल, सर्किट हाउस, कचहरी चौराहा, मिंट हाउस चौराहा होते हुए प्रधान डाकघर कैंट परिसर पहुँचा। यहाँ डाककर्मियों ने डाकघर परिसर, पोस्टल कॉलोनी और आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को भी इस हेतु प्रेरित किया।  

इस अवसर पर डाक अधीक्षक पीसी तिवारी, सहायक निदेशक ब्रजेश शर्मा, सहायक अधीक्षक आरके चौहान, अजय कुमार, डाक निरीक्षक श्रीकांत पाल, ए.पी. गोस्वामी, इंद्रजीत पाल, कैंट पोस्टमास्टर गोपाल दुबे, राजेंद्र यादव, राकेश कुमार, मनीष कुमार, सुनील दुबे, उमंग शुक्ला, अनुराग शुक्ला, ज्ञान सागर सहित डाक विभाग के तमाम अधिकारी और कर्मी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed