फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   ganaga

गंगा में नहीं गिरेंगे नाले, इस साल गंगा होगी प्रदूषण मुक्त

Fri, 14 May 2021 01:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 May 2021 01:07 AM IST
विज्ञापन
ganaga
वाराणसी। इस साल गंगा प्रदूषण मुक्त होगी। वर्षों से गिरने वाले नाले अब गंगा में नहीं गिरेंगे। प्रदेश सरकार के प्रयास से 23 नालों में से 22 नालों का पानी शोधित होने लगा है। कुछ ही महीनों में बचा हुआ एक नाला भी बंद हो जाएगा।
विज्ञापन

गंगा प्रदूषण के परियोजना प्रबंधक एसके बर्मन ने बताया कि अस्सी, सामने घाट, नक्खानाला नाला टैप हो गया है। नगवां पंपिंग स्टेशन से नाले का पानी रमना एसटीपी तक भेजा जा रहा है। गंगा उस पार रामनगर के पांचों नाले को वहीं लगे एसटीपी शोधित कर रहे हैं। दोनों एसटीपी में टेस्टिंग चल रही है। इसके बाद ये 8 नाले भी बंद हो जाएंगे। वाराणसी में कुल 23 नाले सीधे गंगा में गिरते थे। जिसमें से 19 नालों को बंद किया जा चुका है। तीन नालों को और टैप करने के बाद महज एक खिड़कियां घाट का नाला शेष रह गया है। कुछ महीनों में ये भी टैप कर हो जाएगा। वाराणसी से कुल 300 एमएलडी सीवेज निकलता है। जिसमें से 260 एमएलडी शोधित होने लगा है। बचा 40 एमएलडी भी सीवेज जल्द शोधित होने लगेगा। वाराणसी में सीवेज के ट्रीटमेंट की योजना सन 2030 से लेकर 2035 तक के लिए बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed