फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Gallantry award winner tanya dutta talk with amarujala

वीरता पुरस्कार पाकर बोली बहादूर बेटी, जहां भी अन्याय होता दिखेगा उसका करेंगे विरोध

Fri, 30 Mar 2018 05:21 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Fri, 30 Mar 2018 05:21 PM IST
विज्ञापन
Gallantry award winner tanya dutta talk with amarujala
मिर्जापुर - फोटो : SELF
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में मिला रानी लक्ष्मीबाई वीरता पुरस्कार मेरे अब तक के जीवन का सबसे अविस्मरणीय क्षण रहा। गुरुवार को लोकभवन में सम्मानित होने के बाद तानिया दत्ता ने ‘अमर उजाला’ से यह बातें कहीं।
विज्ञापन


बहादूर बेटी ने कहा कि हमेशा प्रयास होगा कि जहां भी हमारे सामने अन्याय होता दिखे हम उसका विरोध करेंगे। ऐसा ही समाज के सभी लोग करें तो बुरी प्रवृत्तियों वालों के हौसले पस्त होंगे। सम्मान पाकर हम तीनों बहनों का हौसला बढ़ा है और जीवन में अच्छा करने की प्रेरणा मिलेगी।
विज्ञापन


मिर्जापुर के लखनिया दरी जलप्रपात में बीते साल दिसंबर महीने में फ्रांसीसी पर्यटकों से छेड़खानी और हमला करने वाले बदमाशों का सोनारपुरा के धोबियाना की तीन बहनों रिया, मिली और तानिया दत्ता ने बहादुरी से सामना किया था। तीनों बहनों के साहस की बदौलत ही मौके से एक बदमाश पकड़ा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस घटना से संबंधित समाचार ‘अमर उजाला’ ने प्रमुखता से प्रकाशित किया तो प्रदेश की कबीना मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने फोन कर दत्ता सिस्टर्स को शाबाशी दी और पुरस्कृत करने को कहा। गुरुवार को पुरस्कार पाने के बाद तानिया और उसकी बहनें गदगद दिखीं। तानिया ने कहा कि इस वर्ष इंटरमीडिएट की परीक्षा की अच्छे से तैयारी करेगी। 

मुख्यमंत्री से पुरस्कृत ग्राम प्रधान गदगद

Gallantry award winner tanya dutta talk with amarujala
शौव्या पांडे - फोटो : अमर उजाला
विकासखंड चोलापुर में स्वच्छता के प्रति बेहतर कार्य करने, बालिकाओं को शिक्षा, बाल विवाह रोकने समेत कई कार्य को बखूबी ढंग से कराने के उद्देश्य को पूर्ण करने में चोलापुर ब्लाक की महिला ग्राम प्रधान शौव्या पांडे को मुख्यमंत्री के द्वारा प्रशस्ति पत्र मिलने के बाद परिवार और ग्राम सभा के लोग गदगद हैं।

देर शाम लखनऊ से प्रशस्ति पत्र लेकर लौटी महिला ग्राम प्रधान को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। सौव्या ने कहा कि मुख्यमंत्री के हाथों से पहली बार मेरे ग्राम पंचायत को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है। यह बहुत बड़ा गौरव की बात है।

लोगों ने कहा कि कहा कि शौव्या पांडे के बेहतरीन कार्य के चलते मुख्यमंत्री ने सम्मानित कर गांव की गरिमा बढ़ाई है। काशी विद्यापीठ ब्लाक के ककरमत्ता गांव की प्रधान शहनाज बानो के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सम्मानित करने से ग्रामवासियों ने खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed