फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   g20 varanasi

Varanasi News: गंगा आरती देख भक्ति भाव में डूबे मेहमान

Sat, 26 Aug 2023 01:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Aug 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
g20 varanasi
सुरसरि तट पर घंटी, घडि़याल और मृदंग के बीच विश्व विख्यात मां गंगा की आरती देखकर जी20 देशों के मेहमान अभिभूत हो गए। मेहमान नमो घाट से क्रूज पर सवार होकर दशाश्वमेध घाट के पास पहुंचे। क्रूज से गंगा नदी, घाट और भव्य गंगा आरती को निहारा। सब भक्ति भाव में डूबे दिखे।
विज्ञापन

सनातनी संस्कृति के एक-एक पल को मोबाइल कैमरे में कैद किया। साथ ही आरती की विशेषताओं से भरे ब्रोसर को ध्यान से पढ़ा। कुछ मेहमान ब्रोसर अपने साथ ले गए। आरती करने वालों की भाव भंगिमाओं को समझाया जा रहा था। प्रतिदिन होने वाली गंगा आरती को देखने के लिए उमड़ने वाली भीड़ का रहस्य भी बताया गया।कहा गया कि सनातनी संस्कृति में गंगा को मां का दर्जा दिया गया है। सब अर्चकों के चंवर डोलाने के तरीकों को निहार रहे थे।
विज्ञापन



जी 20 के प्रतिनिधियोंं ने प्रसिद्ध नृत्यांगना और कोरियोग्राफर रानी खानम की मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुति को भी देखा। कथक नृत्य प्रस्तुति का उद्देश्य भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक अभिव्यक्तियों के सार को पकड़ना था।
विज्ञापन
विज्ञापन




संस्कृति एकता की थीम पर जारी होगा डाक टिकट

जी 20 संस्कृति कार्य समूह की बैठक में केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने बताया कि संस्कृति एकता की थीम पर एक डाक टिकट जारी किया जाएगा। इससे सभी देशों के बीच संस्कृतिक विरासत कायम होगी। एक दूसरे की संस्कृतियों को जानने, समझने का मौका सभी देशों को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed