फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   G20 Summit in varanasi Strict action will be taken against those who put up posters and banners

G-20: वाराणसी में विदेशी मेहमानों के लिए की गई सजावट पर पोस्टर-बैनर लगाने वालों की खैर नहीं, होगा सख्त एक्शन

Thu, 13 Apr 2023 11:22 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 13 Apr 2023 11:22 PM IST
सार

जी-20 देशों के मेहमानों के लिए वाराणसी शहर में की गई सजावट और पेंटिंग पर यदि किसी ने पोस्टर बैनर लगाया तो उसे बहुत महंगा पड़ेगा। 

विज्ञापन
G20 Summit in varanasi Strict action will be taken against those who put up posters and banners
वाराणसी में की गई सजावट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जी-20 देशों के मेहमानों के लिए वाराणसी शहर में की गई सजावट और पेंटिंग पर यदि किसी ने पोस्टर बैनर लगाया तो उसके खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा। यह आदेश मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा ने गुरुवार को जी-20 की तैयारियों के लिए हुई समीक्षा बैठक में दिया।

विज्ञापन


उन्होंने शहर में मेहमानों की अगवानी के लिए की जा रही तैयारियों को 15 अप्रैल तक पूरा करने की समय सीमा तय की। इस बैठक में नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव अमृत अभिजात भी वर्चुअल माध्यम से जुड़े थे। मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा ने प्रमुख सचिव अमृत अभिजात को बताया कि सभी छह समितियां तेजी से काम कर रही हैं। हर हाल में 15 अप्रैल तक काम पूरा करा लिया जाएगा।
विज्ञापन


नगर निगम को सुंदरीकरण, फसाड लाइटिंग व वॉल पेंटिंग और बागबानी के कार्यों को पूरा करने के लिए 14 अप्रैल तक समय दिया गया है। दीवारों पर हो रही पेंटिंग में थोड़ा समय लगेगा। प्रमुख सचिव ने कहा कि साहित्य कला परिषद की सहायता से दीवारों पर विभिन्न मूर्तियों को उकेरा जाए, ताकि बनारस की पौराणिक शहर की छवि अतिथियों के सामने आ सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: G20 के लिए सज रही काशी: जी-20 लोगो, ग्रीन डॉल्फिन, वर्टिकल गार्डन देखकर आप भी कह उठेंगे 'वाह क्या बात है'!

मेहमानों को हो अंतरराष्ट्रीय पुलिसिंग का एहसास

प्रमुख सचिव ने कहा कि पुलिस को अपनी यूनिफार्म, वाहन और कार्यप्रणाली इतनी स्मार्ट रखनी होगी कि मेहमानों को अंतरराष्ट्रीय पुलिसिंग का एहसास हो। सम्मेलन को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रचारित व प्रसारित करने के लिए छात्र-छात्राओं का सहारा लिया जाएगा। मंडलायुक्त ने बताया कि एयरपोर्ट पर मेहमानों के स्वागत के बाद रास्ते में जयपुरिया स्कूल, अतुलानंद चौराहे पर स्वागत किया जाएगा।

34 संगठनों के 80 प्रतिनिधि आएंगे सम्मेलन में

मंडलायुक्त की ओर से प्रोटोकाल समिति की समीक्षा में एडीएम प्रोटोकॉल ने बताया कि अभी तक 34 देशों व संगठनों के कुल 80 डेलीगेट्स के अनुमोदन आ चुके हैं। प्रमुख आयोजक स्थलों जिसमें होटल, टीएफसी, सारनाथ आदि के सुरक्षा के प्रबंध की जानकारी भी ली गई।

गंदगी करने वाले 21 लोगों से 6.5 हजार रुपये जुर्माना वसूले

वाराणसी  शहर में खुले में पेशाब करने, सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने, पान खाकर थूकने वाले कुल 21 लोगों से 6.5 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। अवैध तरीके से होर्डिंग, बैनर, पोस्टर लगाने वाले 60 लोगों पर 80 लाख का जुर्माना लगाया गया। इनसे जुर्माना वसूली की कार्रवाई शुरू की गई। नगर आयुक्त शिपू गिरी ने कहा कि कोई भी पोस्टर आदि चिपकाकर शहर को गंदा करेगा तो उसके खिलाफ जुर्माना लगाया जाएगा। शहर में गंदगी फैलाने वालों पर लगातार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed