फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   G20 delegation will get high speed internet

Varanasi News: जी 20 को लेकर तैयारियां तेज

Mon, 06 Feb 2023 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Feb 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
G20 delegation will get high speed internet
जी20 सम्मेलन में वाराणसी आने वाले प्रतिनिधिमंडल को निर्बाध हाई स्पीड इंटरनेट कनेक्टिविटी मिलेगी। इसके लिए बीएसएनएल प्रस्तावित कार्यक्रम स्थलों पर रिंग नेटवर्क बिछा रहा है। नेटवर्क पैच वर्क का काम 50 फीसदी पूरा कर लिया गया है। फरवरी तक सभी जगहों पर लीज लाइन बिछा दी जाएगी।
विज्ञापन

जी20 सम्मेलन के तहत वाराणसी में कई आयोजन होंगे। प्रतिनिधिमंडल के रुकने की व्यवस्था छह होटलों में की गई है। बैठकें चांदमारी स्थित हस्त कला संकुल, सिगरा स्थित रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर और हिल्टन होटल में प्रस्तावित हैं। इन सभी जगहों पर बीएसएनएल की ओर से रिंग नेटवर्क बिछाया जा रहा है। डॉट के सहायक निदेशक रंजीत सिंह ने बताया कि आयोजन के पूर्व सभी प्रस्तावित स्थानों पर कवरेज टेस्टिंग कराई जा रही है। इससे जहां 5जी नेटवर्क है वहां 5जी और 4जी नेटवर्क उपलब्ध होगा। इसके लिए सभी नेटवर्क कंपनियों के साथ समन्वय बनाकर काम हो रहा है। बीएसएनएल के महाप्रबंधक अनिल गुप्ता ने बताया कि नेटवर्क की स्पीड एक जीबी प्रति सेकेंड होगी। विभाग की ओर से 50 फीसदी काम पूरा किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed