फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   G-20 Summit Now short cuts will not be able to hit the city roads arrangement will be made for pedestrians

G-20 Summit: अब शहर की सड़कों पर नहीं मार सकेंगे शॉर्ट कट,पैदल सड़क पार करने वालों के लिए होगी ये व्यवस्था

Sat, 07 Jan 2023 11:47 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sat, 07 Jan 2023 11:47 AM IST
सार

शहर में जाम की समस्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। अनावश्यक कट की वजह से भी शहर में जाम लगता है। शहर के अंदर सिगरा, कैंट, लंका, पड़ाव, तेलियाबाग, मलदहिया समेत सौ से अधिक स्थानों पर जगह-जगह छोटे-छोटे कट हैं। इन्हें प्रशासन ने बंद करने का निर्णय लिया है। नगर निगम और लोक निर्माण विभाग को इन कट को बंद कराने की जिम्मेदारी दी गई है। 

विज्ञापन
G-20 Summit Now short cuts will not be able to hit the city roads arrangement will be made for pedestrians
Reduced vehicular traffic on chaukaghat lahartara flyover in varanasi - फोटो : Reduced vehicular traffic on chaukaghat lahartara flyover in varanasi

विस्तार

जी-20 से पहले शहर को जाम से मुक्त कराने के लिए प्रशासन वृहद कार्ययोजना तैयार कर रहा है। पहले चरण में शहर के प्रमुख इलाकों के डिवाइडरों के अनावश्यक कट को बंद किया जाएगा। जहां कट की जरूरत होगी, वहां जेब्रा क्रासिंग होगी ताकि पैदल सड़क पार करने वालों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। जिन सड़कों पर डिवाइडर हैं वहां स्थायी बैरिकेडिंग होगी। जहां डिवाइडर नहीं हैं, वहां सड़क पार करने की अलग व्यवस्था तैयार की जा रही है। 

विज्ञापन

शहर में जाम की समस्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। अनावश्यक कट की वजह से भी शहर में जाम लगता है। शहर के अंदर सिगरा, कैंट, लंका, पड़ाव, तेलियाबाग, मलदहिया समेत सौ से अधिक स्थानों पर जगह-जगह छोटे-छोटे कट हैं। इन्हें प्रशासन ने बंद करने का निर्णय लिया है। नगर निगम और लोक निर्माण विभाग को इन कट को बंद कराने की जिम्मेदारी दी गई है। 
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता केके सिंह के मुताबिक जी-20 के पहले शहर के अनावश्यक कट को बंद करने की तैयारी है। इसका सर्वे पूरा कर लिया है। 100 से अधिक स्थानों के कट बंद करने के लिए तकरीबन दो किमी सीमेंटेड बैरिकेडिंग बनाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

G-20 Summit Now short cuts will not be able to hit the city roads arrangement will be made for pedestrians
जी-20 का ‘लोगो’ - फोटो : संवाद
सड़क किनारे से हटाए जाएंगे अनावश्यक खंभे
शहर की 20 सड़कों का चौड़ीकरण करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। शहर में कई ऐसी जगहें भी हैं जहां पर अनावश्यक खंभे हैैं। ऐसे खंभों को भी हटाया जाना है। इसके लिए यातायात पुलिस, बिजली निगम और बीएसएनएल के अधिकारी लगाए गए हैं। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक इस समय सर्वे कार्य चल रहा है। सर्वे में अधिकांश स्थल चिह्नित किए जा चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed