फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   g-20 summit brings devlopment and tourism for varanasi

जी-20 के सम्मेलन से वाराणसी में पर्यटन और उद्योग को लगेंगे पंख

Tue, 28 Mar 2017 10:32 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Tue, 28 Mar 2017 10:32 AM IST
विज्ञापन
g-20 summit brings devlopment and tourism for varanasi
28 और 29 मार्च को यहां होगा जी-20 के एफडब्ल्यूजी का सम्मेलन - फोटो : FILE PHOTO
वाराणसी में 28 और 29 मार्च को होने जा रहे जी-20 देशों के फ्रेमवर्क वर्किंग ग्रुप (एफडब्ल्यूजी) के दो दिवसीय सम्मेलन से यहां पर्यटन और उद्योग को नए पंख लगेंगे। विश्व के राजनीतिक मानचित्र पर वाराणसी के इस उदय को मोदी इफेक्ट के रूप में देखा जा रहा है।
विज्ञापन


जी-20 जैसे विश्व के शीर्ष समूह के एफडब्ल्यूजी के सम्मेलन के यहां आयोजन का सीधा असर पर्यटन और उद्योग पर पड़ेगा। विशेषज्ञ इसे न सिर्फ वाराणसी बल्कि समूचे पूर्वांचल के लिए एक नई संभावना के तौर पर देख रहे हैं।
विज्ञापन


देश की सांस्कृतिक राजधानी काशी में जी-20 के प्रतिनिधि मंगलवार को वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करते नजर आएंगे। नगर आयुक्त श्रीहरि प्रताप शाही ने बताया कि  सम्मेलन के अलावा प्रतिनिधियों के गंगा में नौका विहार और दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती देखने का कार्यक्रम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वे इलाहाबाद और आसपास के जिलों का भ्रमण भी कर सकते हैं। पर्यटन मामलों के जानकार राहुल मेहता कहते हैं कि सम्मेलन का सीधा उद्देश्य जी- 20 के बहाने इस क्षेत्र में पर्यटन की असीम संभावनाओं की ब्रांडिंग है।

पहली बार बनारस जैसे शहर में इस आयोजन के पीछे कारण पीएम मोदी का संसदीय क्षेत्र होना है। उद्यमी अशोक गुप्ता उद्योग धंधों के लिए इस सम्मेलन को शुभ संकेत मानते हैं।

वहीं इंडो-अमेरिकन चैंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष अरुण अग्रवाल ने कहा कि यह बेहतरीन पहल है। इस सम्मेलन के जरिए विश्व के राजनीतिक मानचित्र पर बनारस की चमक देखने को मिलेगी। बनारस विश्व भर की मीडिया के केंद्र में होगा। यहां पर्यटन और उद्योग की नई संभावनाएं बनेंगी।

जर्मनी की अध्यक्षता में यह ग्रुप की तीसरी बैठक है। इससे पहले बर्लिन और रियाद में इस तरह की बैठक हो चुकी है। विकास की राह में आने वाली चुनौतियों से निपटने के लिए दुनियाभर के देशों के पास क्या विकल्प है, इस पर खास तौर से चर्चा होगी।

जी-20 देशों के एजेंडे में शामिल समावेशी विकास पर भी रोडमैप तैयार होगा। हर देश के हिसाब से अलग-अलग समावेशी विकास के तरीके सुझाए जाएंगे। बता दें कि जी-20 संगठन में 19 देश और यूरोपीय संघ शामिल है।

आज पहुंचेंगे जी-20 देशों के डेलीगेट

g-20 summit brings devlopment and tourism for varanasi
हवाई अड्डा - फोटो : amar ujala.
जी-20 के फ्रेमवर्क वर्किंग ग्रुप (एफडब्ल्यूजी) के  सम्मेलन में भाग लेने के लिए 19 देशों के करीब सौ डेलीगेट सोमवार की शाम वाराणसी पहुंचेंगे। 75 सदस्यों को यहां होटल ताज गंगेज और बाकी सदस्यों को होटल रमाडा में ठहराया जाएगा।

सुरक्षा सहित अन्य पहलुओं पर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। सम्मेलन 28 और 29 मार्च को होटल ताज गंगेज में होगा। वित्त मंत्रालय के संयुक्त सचिव समीर कुमार खरे एवं उप सचिव जयंत नार्रेकर की देखरेख में पूरा कार्यक्रम होगा।

सम्मेलन में जी 20 के सदस्य देश भारत, अर्जेंटीना, आस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, इंडोनेशिया, इटली, जापान, दक्षिण कोरिया, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्की, यूनाइटेड किंगडम, अमेरिका एवं यूरोपियन संघ के प्रतिनिधि भाग लेंगे। सभी प्रतिनिधि प्रमुख सचिव स्तर के होंगे। एडीएम प्रोटोकाल विद्याशंकर सिंह ने बताया कि डेलीगेट 28 मार्च की शाम गंगा आरती में भाग लेंगे और 29 मार्च को सारनाथ भ्रमण करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed