फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   G-20 leader to solve global problems, will emerge from Varanasi

बनारस से निकलेगा वैश्विक समस्याओं का हल, जुटेंगे जी-20 के नेता

Sun, 26 Mar 2017 03:26 PM IST
amarujala.com- Written by: शैलेश कुमार शुक्ल
amarujala.com- Written by: शैलेश कुमार शुक्ल Updated Sun, 26 Mar 2017 03:26 PM IST
विज्ञापन
G-20 leader to solve global problems, will emerge from Varanasi
दशाश्वमेध घाट

देश की सांस्कृतिक राजधानी काशी में दुनियाभर के नेता और अर्थशास्‍त्री आध्यात्मिक माहौल में आगामी मंगलवार को वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करेंगे। जी-20 देशों के फ्रेमवर्क वर्किंग ग्रुप की इस बैठक में एक खास मुद्दे पर विशेष जोर रहेगा।

विज्ञापन

 

वित्त मंत्रालय के मुताबिक और 28 और 29 मार्च को फ्रेमवर्क वर्किंग ग्रुप की वाराणसी में बैठक होगी। जर्मनी की अध्यक्षता यह ग्रुप की तीसरी बैठक है। इससे पहले बर्लिन और रियाद में इस तरह की बैठक हो चुकी है। इस बैठक में जी-20 के नेता वर्तमान वैश्विक आर्थिक स्थिति पर चर्चा करेंगे।

विज्ञापन

 

साथ ही इस बात पर भी विचार किया जाएगा कि विकास की राह में आने वाली चुनौतियों से निपटने के लिए दुनियाभर के देशों के पास क्या विकल्प है। इसके अलावा जी-20 देशों के एजेंडे में शामिल समावेशी विकास पर भी विचार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इसके अलावा हर देश के हिसाब से अलग-अलग समावेशी विकास के तरीके सुझाए जाएंगे। बता दें कि जी-20 संगठन में 19 देश और यूरोपीय संघ शामिल है।

 

बता दें कि सम्मेलन में भाग लेने वाले प्रतिनिधि गंगा में नौका विहार और दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती का भी दर्शन करेंगे। नगर आयुक्त श्रीहरि प्रताप शाही ने बताया कि 28 मार्च को सभी प्रतिनिधि राजघाट से अस्सी घाट तक गंगा में नौका विहार करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed