फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   g-20 deligates arrived varanasi

वाराणसी पहुंचे जी-20 के डेलीगेट्स, वैश्विक अर्थव्यवस्था पर करेंगे चर्चा

Tue, 28 Mar 2017 06:10 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Tue, 28 Mar 2017 06:10 PM IST
विज्ञापन
g-20 deligates arrived varanasi
19 देशों के 75 प्रतिनिधि पहुंचे, चौथी बार भारत कर रहा मेजबानी - फोटो : अमर उजाला
जी-20 समूह की फ्रेम वर्क वर्किंग कमेटी के  सम्मेलन में शामिल होने के लिए 19 देशों के 75 डेलीगेट्स सोमवार की शाम शहर पहुंचे। बाबतपुर से वह सीधे नदेसर स्थित होटल ताज गंगेज पहुंचे। दस सदस्य होटल रामाडा में ठहरे हुए हैं। मंगलवार से दो दिवसीय सम्मेलन की शुरुआत होगी।
विज्ञापन


इसमें विश्व बैंक के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। दुनिया के 20 प्रमुख अर्थव्यवस्था वाले देशों के समूह ‘जी-20’ के सदस्य देशों के सम्मेलन में अर्थव्यवस्था की वैश्विक चुनौतियों तथा समस्याओं और उनके समाधान पर विस्तृत चर्चा होगी।
विज्ञापन


डीएम योगेश्वर राम मिश्रा ने सोमवार को होटल ताज पहुंच कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। 
जर्मनी की अध्यक्षता वाले जी-20 के मसौदा कार्यसमूह की दो दिवसीय तीसरी बैठक 28-29 मार्च को वित्त मंत्रालय और भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से आयोजित की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पूर्व इस कमेटी की बैठक दिसंबर 2016 में जर्मनी और फरवरी 2017 में रियाद में हो चुकी है। अंतिम एवं चौथी वार्ता अर्जेंटीना में हो सकती है। 
2009 में मसौदा कार्य समूह के गठन के बाद से यह चौथा मौका है जब भारत इसकी मेजबानी कर रहा है।

इससे पहले भारत में नीमराणा (राजस्थान), 2012 में, गोवा 2014 में और केरल में 2015 में वार्ता आयोजित हो चुकी है। वाराणसी में होने वाले सम्मेलन में वर्तमान वैश्विक आर्थिक स्थितियों और विकास संबंधी महत्वपूर्ण चुनौतियों का सामना करने के लिए इस संगठन के देशों द्वारा अपनाए जाने वाले नीति-विकल्पों पर विचार किया जाएगा।

सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे विभिन्न देशों से आए प्रतिनिधि मंगलवार को गंगा आरती में शामिल होंगे और बुधवार को सारनाथ भ्रमण करेंगे। इनकी सुरक्षा के मुकम्मल इंतजाम किए गए हैं।

डीएम योगेश्वर राम मिश्र ने जी-20 समूह के डेलीगेट्स के विभिन्न कार्यक्रमों के लिए आठ मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी लगाई है। 

इन देशों के प्रतिनिधि हो रहे शामिल

g-20 deligates arrived varanasi
19 देशों के 75 प्रतिनिधि पहुंचे, चौथी बार भारत कर रहा मेजबानी - फोटो : अमर उजाला
अर्जेंटीना के दो, आस्ट्रेलिया के दो, ब्राजील के एक, कनाडा के पांच, चीन के छह, फ्रांस के चार, जर्मनी के सात, इटली के तीन, जापान के दो, रूस के दो, सिंगापुर के दो, दक्षिण कोरिया के चार, स्पेन के एक, इंडोनेशिया के चार, सऊदी अरब के दो, दक्षिण अफ्रीका के दो, स्विट्जरलैंड के दो, तुर्की के दो, यूनाइटेड किंगडम के तीन और यूनाइटेड स्टेट्स के  दो डेलीगेट भाग ले रहे हैं। 

वर्ल्ड बैंक के प्रतिनिधि भी होंगे शामिल
यूरोपियन के कमीशन के दो, यूरोपियन सेंट्रल बैंक के दो, वर्ल्ड बैंक के एक प्रतिनिधि समेत विश्व के विभिन्न आर्थिक संगठनों के प्रतिनिधि भी सम्मेलन में भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed