फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Fugitive Shubham Jaiswal accused of opening fire at a liquor trader and beating him up after holding him hostage.

Varanasi News: भगोड़े शुभम जायसवाल के नाम पर शराब कारोबारी पर फायरिंग और बंधक बनाकर पिटाई का आरोप

Thu, 10 Sep 2026 01:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Fugitive Shubham Jaiswal accused of opening fire at a liquor trader and beating him up after holding him hostage.
शराब के 8.66 लाख रुपये हड़पने, हत्या के प्रयास समेत अन्य आरोपों में मां-बेटे, पत्नी पर मंडुवाडीह में प्राथमिकी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। कफ सिरप तस्करी में भगोड़ा शुभम जायसवाल के नाम पर लखनऊ के शराब कारोबारी पर फायरिंग और बंधक बनाकर पीटा गया। शराब के बकाये के 8.66 लाख रुपये हड़प लिए गए। जिला जेल में बंद वैभव जायसवाल और पत्नी शिवांगी जायसवाल, मां राधिका जायसवाल के खिलाफ पीड़ित कारोबारी ने बुधवार को मंडुवाडीह थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। जानकीपुरम लखनऊ निवासी और बी हाइव एन्क्लेव एलएलपी फर्म के प्रबंधक अरविंद कुमार जायसवाल ने पुलिस को बताया कि उसकी फर्म वाराणसी और लखनऊ से शराब की आपूर्ति करती है। आरोपी शिवांगी जायसवाल और राधिका जायसवाल ने अपनी दुकानों के लिए फर्म से शराब का ऑर्डर दिया था। शुरुआत में भुगतान नियमित था, लेकिन बाद में उन्होंने 8,66,845 रुपये का भुगतान रोक दिया। इसमें राधिका की दुकान पर 266390 रुपये और शिवांगी की दुकान पर 6,00,455 रुपये बकाया थे। कर्मचारियों ने जब बकाया राशि मांगी तो वैभव जायसवाल ने टालमटोल की।
वैभव जायसवाल ने कफ सिरप तस्करी मामले में भगोड़ा शुभम जायसवाल के नाम से धमकी दी। कहा कि एसटीएफ जिस माफिया को ढूंढ रही है, उससे उसके संबंध हैं। वैभव ने पैसे मांगने या शराब की आपूर्ति रोकने पर जान से मारने की धमकी भी दी। 25 मार्च 2026 को वैभव ने चौकाघाट पानी की टंकी के पास बुलाया। वहां शिवांगी और राधिका जायसवाल भी थीं। बकाया रुपये मांगने पर बंधक बनाकर बुरी तरह पीटा गया। अगले दिन जब पीड़ित वहां से भागने लगा तो वैभव ने जान से मारने की नीयत से गोली चला दी, जिसमें वह बाल-बाल बचा। घटना के बाद आरोपी पीड़ित के घर और दुकान पर आकर पुलिस में शिकायत करने पर पूरे परिवार को खत्म करने की धमकियां दे रहे हैं। मंडुवाडीह थाना प्रभारी दिगंबर उपाध्याय ने बताया कि आरोपी वैभव जायसवाल पहले से जेल में बंद है। पत्नी शिवांगी और मां राधिका की गिरफ्तारी को लेकर दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

शुभम की ब्लैकमनी को शराब में खपाने का आरोप
दारानगर निवासी वैभव जायसवाल को कोतवाली पुलिस ने 31 मार्च को गिरफ्तार किया था। उस पर शुभम जायसवाल के साथ जुड़कर ब्लैकमनी को व्हाइट करने का आरोप है। हवाला कारोबार में भी वैभव शामिल था। शुभम जायसवाल के इनर सर्किल में शामिल वैभव ने कफ सिरप तस्करी से अर्जित रकम को शुभम के बताए ठिकानों और लोगों तक पहुंचाया। शुभम की बदौलत वैभव ने अपनी पत्नी शिवांगी और मां राधिका के नाम पर शराब के ठेके लिए थे। गिरफ्तारी के बाद आबकारी ने उन छह ठेकों को निरस्त कर दिया है। रोहनिया, खोजवा, सिगरा इलाके में शराब के ठेके थे। वैभव की नाटी इमली-काटनमिल रोड पर बर्तन की दुकान भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article