फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Fugitive man accused of rape from Jharkhand arrested in PDDU Nagar railway station Chandauli

झारखंड से भगोड़ा दुष्कर्म का आरोपी चंदौली में गिरफ्तार, कंपनी के डायरेक्टर की बेटी का अपहरण कर किया था कुकर्म

Fri, 20 Nov 2020 09:14 PM IST
विचित्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: विचित्र सिंह Updated Fri, 20 Nov 2020 09:14 PM IST
विज्ञापन
Fugitive man accused of rape from Jharkhand arrested in PDDU Nagar railway station Chandauli
लाल घेरे में दुष्कर्म का भगोड़ा आरोपी गौतम बादल।

चंदौली जनपद के पीडीडीयू नगर स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल ने धनबाद की एक कंपनी के डायरेक्टर की बेटी का अपहरण कर दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया। झारखंड का भगोड़ा आरोपी क्लोन ट्रेन से सिकंदराबाद से दानापुर जा रहा था। आरपीएफ ने उसे प्लेटफार्म संख्या दो से गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

 
पिछले दिनों धनबाद के कोयला व्यापारी गौतम बादल ने एक कंपनी के डॉयरेक्टर की बेटी का अपहरण कर उससे दुष्कर्म करने के बाद फरार हो गया था। धनबाद पुलिस ने आरोपी गौतम के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे भगोड़ा घोषित किया है। बृहस्पतिवार की रात धनबाद पुलिस ने आरपीएफ को सूचित किया कि भगोड़ा अपराधी डाउन सिकंदराबाद दानापुर क्लोन ट्रेन से यात्रा कर रहा है।

विज्ञापन

अपराधी की फोटो भी आरपीएफ को मिली। इस सूचना के बाद डीडीयू पोस्ट के प्रभारी संजीव कुमार के नेतृत्व में टीम गठित की गई। ट्रेन शुक्रवार की सुबह साढ़े नौ बजे स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 02 पर पहुंची। ट्रेन के रुकते ही आरपीएफ ने चेकिंग शुरू कर दी।

जांच में कोच संख्या बी -11 के बर्थ संख्या-19 पर आरोपी मिल गया। आरपीएफ ने गौतम बादल निवासी तेटुलतल्ला 106/भन पुराना बाजार, थाना बैंक मोड़, धनबाद को ट्रेन से उतारा और पोस्ट पर ले आए। यहां आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद आरोपी को झारखंड पुलिस के हवाले कर दिया। गिरफ्तारी टीम में एसआई बाल गंगाधर, राजेन्द्र प्रसाद, अश्विनी कुमार, महिला एसआई अर्चना कुमारी मीना, एएसआई बीपी सिंह, सीआईबी के आरक्षी पवन कुमार शामिल रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed