{"_id":"69b3e233a81d62807e0bf999","slug":"fsl-collects-samples-of-meat-and-bones-recovered-from-e-rickshaw-examination-to-be-conducted-at-mathura-lab-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: ई-रिक्शा से मिले मांस और हड्डियों की एफएसएल ने की सैंपलिंग, मथुरा लैब में की जाएगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: ई-रिक्शा से मिले मांस और हड्डियों की एफएसएल ने की सैंपलिंग, मथुरा लैब में की जाएगी जांच
Fri, 13 Mar 2026 03:39 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Fri, 13 Mar 2026 03:39 PM IST
सार
Varanasi News: वाराणसी जिले में ई-रिक्शा से मिले मांस और हड्डियों की एफएसएल ने सैंपलिंग की। अब मथुरा लैब में इसकी जांच की जाएगी। वहीं दोनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी जिले में लंका चौराहे के पास ई-रिक्शा से बरामद हड्डी और मांस की सैंपलिंग लंका पुलिस ने एफएसएल टीम से कराई है। सैंपल को जांच के लिए मथुरा लैब भेजा जाएगा, ताकि पता चल सके हड्डी और मांस किसका है। इस मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ दुर्गाकुंड मानस नगर कॉलोनी निवासी सत्यम पांडेय की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को दोनों आरोपी अल्ताफ उर्फ मुकेश और शमीम, निवासी गौरीगंज (भेलूपुर) को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। बुधवार रात लंका चौराहे पर एक ई-रिक्शा से आ रही दुर्गंध पर उधर से गुजर रहे सत्यम पांडेय ने चालक से पूछताछ की। चालक पहले बोला कि बोरी में मुर्गी का चारा है, फिर कुछ और बताने लगा।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; Ayushman Scheme: आयुष्मान योजना में वाराणसी के 230 अस्पताल, 100 से ज्यादा के डिस्प्ले बोर्ड गायब
विज्ञापन
शक होने पर सत्यम ने लंका पुलिस को सूचना दी। इस बीच चालक वाहन लेकर भागने लगा, लेकिन उसे दौड़ाक र कुछ ही दूरी पर पकड़ लिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब बंद बोरी को खोला तो उसमें हड्डियां और मांस मिले।
पूछताछ में दोनों ने बताया कि यह पुरानी भैंस की हड्डी है। थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि हड्डी किस जानवर की है। दोनों को जेल भेज दिया है।