फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Fruits prices increase due to petrol and diesel rise in varanasi

पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से फलों की कीमतों में उछाल, देसी के मुकाबले दोगुना महंगे हैं विदेशी सेब

Tue, 20 Jul 2021 12:18 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 20 Jul 2021 12:18 PM IST
सार

जिस तरह से डीजल के दाम बढ़े हैं पिछले साल के मुकाबले सेब, अनार, केले, पपीते की कीमतें दो से तीन गुनी हो गई हैं। जो ट्रक पहले 70 से 75 रुपये 10 किलो की दर से ढुलाई करते थे, अब वह 120 से 150 रुपये किराया वसूल रहे हैं।

विज्ञापन
Fruits prices increase due to petrol and diesel rise in varanasi
पहड़िया मंडी में लगे फल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में पेट्रोलियम पदार्थों के बढ़े दाम का असर अब फलों की कीमतों पर भी पड़ने लगा है। फलों के दाम दो से ढाई गुना बढ़ गए हैं। सबसे ज्यादा महंगे विदेशों से आने वाले फल हैं। देसी सेब के मुकाबले विदेशी दोगुना महंगे हैं। पूर्वांचल की सबसे बड़ी मंडी पहड़िया में महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश, आंध्रप्रदेश, उत्तराखंड से फल आ रहे हैं।

विज्ञापन


यहां विदेशी सेब की भी भरमार है। जो कि न्यूजीलैंड, अमेरिका, फ्रांस, टर्की, चीन आदि से आ रह हैं। फल व्यवसायी नारायण प्रसाद ने बताया कि जिस तरह से डीजल के दाम बढ़े हैं पिछले साल के मुकाबले सेब, अनार, केले, पपीते की कीमतें दो से तीन गुनी हो गई हैं। जो ट्रक पहले 70 से 75 रुपये 10 किलो की दर से ढुलाई करते थे, अब वह 120 से 150 रुपये किराया वसूल रहे हैं।
विज्ञापन


जिसका सीधा असर फलों की कीमतों पर पड़ रहा है। प्रगतिशील फल सब्जी व्यवसायी समिति के अध्यक्ष कृष्ण कुमार सोनकर ने बताया कि पहले जो फलों की पेटी 1500 से 2000 हजार रुपये में मिल जाती थी अब तीन से चार हजार रुपये में मिल रही है। जो सेब पहले 100 किलो मिलते थे वह अब 220 रुपये किलो बिक रहे हैं। इसके साथ ही विदेशी सेब 400 किलो रुपये प्रति किलो मिल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Fruits prices increase due to petrol and diesel rise in varanasi
मंडी में धड़ल्ले से बिक रहा फूजी सेब। - फोटो : अमर उजाला

प्रतिबंध के बाद भी बिक रहा चीन का फूजी सेब
प्रतिबंध के बाद भी फूजी नाम से मशहूर चीनी सेब का इन दिनों धड़ल्ले से शहर में व्यापार हो रहा है। ये सेब चोरी छिपे सड़क मार्ग से पहड़िया मंडी पहुंच रहे हैं। यहीं से शहर की दुकानों और ठेलों पर सप्लाई किया जा रहा है। मंडी समिति की ओर सख्त कार्रवाई का दावा किया जा रहा है, लेकिन असर नहीं दिख रहा है।

एपीडा के महाप्रबंधक डॉ. सीबी सिंह ने बताया कि सेब को पकाने के लिए जिस केमिकल का इस्तेमाल होता है वह त्वचा के लिए हानिकारक होता है। ऐसे में भारत सरकार ने फूजी सेब के आयात पर प्रतिबंध लगा रखा है। मंडी समिति के सचिव डीके वर्मा ने बताया कि सेब हो या कोई और कृषि उत्पाद यदि वो प्रतिबंधित होने के बाद भी पहड़िया मंडी परिसर में मिलेगा तो संबंधित व्यापारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फूजी सेब बेचते पकड़े जाने पर लाइसेंस भी रद्द कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed