फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   From today, entry will be available in Baba's Dham from all four gates

Varanasi News: सावन आज से, बाबा के धाम में चारों द्वार से मिलेगा प्रवेश

Tue, 04 Jul 2023 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jul 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
From today, entry will be available in Baba's Dham from all four gates
विज्ञापन

सावन में श्री काशी विश्वनाथ धाम में आने वाले भक्तों को बाबा के जलाभिषेक व दर्शन में परेशानी नहीं होगी। चार जुलाई से शुरू हो रहे सावन के लिए तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। बाबा के भक्तों को मंदिर में चारों द्वार से प्रवेश मिलेगा। इस बार बाबा की कांवर यात्रा पूरी तरह से प्लास्टिक मुक्त होगी। वहीं, सोमवार से कांवरियों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। श्री काशी विश्वनाथ धाम में सावन के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ को देख बाबा की झांकी दर्शन के इंतजाम किए गए हैं। श्रद्धालुओं की रिकॉर्ड तोड़ संख्या को देख मंदिर प्रशासन ने भीड़ प्रबंधन का खास इंतजाम किया है। निकास और प्रवेश के लिए भी अलग-अलग इंतजाम रहेंगे। कतार में श्रद्धालुओं को अधिकतम 30 से 40 मिनट में बाबा विश्वनाथ के दर्शन प्राप्त हो जाएंगे। अधिमास के कारण दो महीने का सावन होने के कारण श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। कांवर यात्रा करने वालों को भी प्लास्टिक मुक्त कांवर लेकर आने की सलाह दी गई है। मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि धाम में रेड कार्पेट पर शिव भक्तों का स्वागत किया जाएगा। चिकित्सकों की टीम को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। सोमवार को सुगम और वीआईपी दर्शन स्थगित कर दिए गए हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं को दर्शन पूजन में परेशानी नहीं होगी।
भक्तों पर बरसेगी हरिहर की कृपा, मिलेगा मंगला गौरी का आशीष
सावन और अधिमास के महासंयोग से मिलेंगे आठ सोमवार
19 साल के बाद 59 दिन का होगा सावन, बन रहा सर्वार्थ सिद्धि योग
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। सावन में भक्तों पर शिव के साथ ही शक्ति की कृपा भी बरसेगी। मंगलवार से शुरू हो रहे सावन के पहले दिन भक्त माता मंगला गौरी का व्रत रखेंगे। 19 साल के 59 दिनों के सावन में सर्वार्थ सिद्धि योग भी निर्मित हो रहा है। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के साथ ही शहर के शिवालयों में भी दर्शन पूजन की कतार लगेगी।
विज्ञापन

श्री काशी विद्वत कर्मकांड परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य अशोक द्विवेदी ने बताया कि सर्वार्थसिद्धि के योग में भगवान शिव की आराधना, व्रत और जलाभिषेक के लिए भक्तों को आठ सोमवार मिलेंगे। दो महीने के दौरान आठ सावन के सोमवार, चार एकादशी और नौ मंगला गौरी के व्रत का पुण्यफल भक्तों को मिलेगा। इसके साथ ही सर्वाथसिद्धियोग भी बन रहा है। इस तरह का संयोग 19 साल पहले 2004 में बना था। अधिमास की शुरूआत 18 जुलाई को होगी और यह 16 अगस्त तक रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सावन के सोमवार

पहला : 10 जुलाई
दूसरा: 17 जुलाई
तीसरा : 24 जुलाई
चौथा : 31 जुलाई
पांचवां : 07 अगस्त
छठां : 14 अगस्त
सातवां : 21 अगस्त
आठवां : 28 अगस्त

सवार्थसिद्ध योग
9 जुलाई, 11 ज़ुलाई, 12 जुलाई, 13 जुलाई, 18 जुलाई, 23 जुलाई, 28 जुलाई, 29 जुलाई, 30 जुलाई
07 अगस्त, 09 अगस्त, 10 अगस्त, 14 अगस्त, 15 अगस्त, 16 अगस्त, 20 अगस्त, 21 अगस्त, 24 अगस्त, 25 अगस्त, 27 अगस्त, 29 अगस्त

मंगला गौरी व्रत
04 जुलाई, 11 जुलाई, 18 जुलाई, 25 जुलाई, 01 अगस्त, 08 अगस्त, 15 अगस्त, 22 अगस्त, 29 अगस्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed