{"_id":"58754d674f1c1b1529baa06a","slug":"from-march-to-may-only-twice-aircraft-movements","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्च से मई तक बाबतपुर एअरपोर्ट पर दिन में नहीं उतरेंगे विमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्च से मई तक बाबतपुर एअरपोर्ट पर दिन में नहीं उतरेंगे विमान
ब्यूरो, अमर उजाला/वाराणसी
Updated Wed, 11 Jan 2017 05:08 PM IST
विज्ञापन
रन-वे विस्तार कार्य के कारण दिन में विमानों की आवाजाही बंद रहेगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर रन-वे विस्तार कार्य के कारण एक मार्च से 31 मई तक सुबह दस बजे से शाम छह बजे तक विमानों की आवाजाही बंद रहेगी।
सभी एयरलाइंस इस हिसाब से अपना शेड्यूल तय करने में लग गई हैं।
28 फरवरी तक सभी का शेड्यूल तय हो जाएगा। विमान सुबह दस बजे के पहले और शाम छह बजे के बाद ही बाबतपुर एयरपोर्ट पर लैंड कर पाएंगे।
एयरपोर्ट पर विमानों की आवाजाही बढ़ने से एयरपोर्ट का विस्तार किया जाना है। पहले चरण में रन-वे का निर्माण कार्य किया जाना है। रन-वे का विस्तार होने के बाद यहां बड़े विमान भी लैंड कर सकेंगे।
निर्माण कार्य के चलते एयरपोर्ट अथारिटी ऑफ इंडिया ने एक मार्च से 31 मई तक एयरपोर्ट पर सुबह दस से शाम छह बजे तक उड़ानों पर रोक लगाने का निर्णय लिया किया है।
विज्ञापन
हालांकि एयरपोर्ट के स्थानीय अधिकारियों ने तिथि में फेरबदल की मांग की है।
एयरपोर्ट के कार्यवाहक निदेशक आरके वर्मा ने बताया कि सभी एयरलाइंस अपना-अपना रीशेड्यूल तय करने में लगे हैं।
28 फरवरी तक इसे अंतिम रूप दे दिया जाएगा।
विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए एक मार्च की जगह 10 मार्च से 31 मई तक का उड़ाने बंद रखने को कहा गया है। चुनाव के दौरान जनप्रतिनिधियों का आना-जाना लगा रहेगा।
बताया कि विमानों की उड़ान पर खास प्रभाव नहीं पड़ेगा। दिन में आने और जाने वाली उड़ानें सुबह और शाम को आएंगी-जाएंगी। बता दें कि बाबतपुर एयरपोर्ट पर विभिन्न स्थानों के लिए रोजाना 50 उड़ानें हैं।