फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   From Kashi 'Clean India Green India's new slogan

काशी से ‘क्लीन इंडिया-ग्रीन इंडिया’ का नया नारा

Wed, 02 Sep 2015 02:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Wed, 02 Sep 2015 02:30 AM IST
विज्ञापन
From Kashi 'Clean India Green India's new slogan
केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने मंगलवार को चौबेपुर स्थित एसओएस हरमन माइनर स्कूल में पौधरोपण करने के साथ ही राष्ट्रव्यापी ‘स्कूल पौधशाला योजना’ का शुभारंभ किया। उन्होंने समारोह में मौजूद स्कूली बच्चों को पौधे भी बांटे। जावडेकर ने पौधों की नर्सरी तैयार करने और तैयार पौधों को खाली जगहों पर रोपने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने विद्यार्थियों का  आह्वान किया कि वे स्वच्छ भारत अभियान से जुड़कर काशी को प्लास्टिक के कचरे से मुक्त कराने में सहयोग दें। उन्होंने ‘क्लीन इंडिया-ग्रीन इंडिया’ का नया नारा भी दिया।
विज्ञापन


इसके पूर्व कमिश्नर नितिन रमेश गोकर्ण ने स्कूल पौधशाला योजना की प्रशंसा करते हुए कहा कि प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने के लिए पौधरोपण बेहद जरूरी है। उन्होंने इकोलाजिकल बैलेंस के लिए स्कूल पौधशाला योजना के तहत तैयार की जाने वाली नर्सरी में स्थानीय पौधों को प्राथमिकता देने की बात कही। पौधरोपण कार्यक्रम में एडीजी जलवायु एवं पर्यावरण अनिल कुमार, मुख्य वन संरक्षक इलाहाबाद जीएन मूर्ति, वन संरक्षक वाराणसी अशोक दीक्षित ने भी विचार व्यक्ति किए। संचालन शैलेंद्र श्रीवास्तव और धन्यवाद ज्ञापन एसओएस हरमन माइनर स्कूल के प्रधानाचार्य पॉल पीवी ने किया।
विज्ञापन


अटल जी की कविता पर खूब बजीं तालियां
स्कूल के छात्र निशांत कुमार ने पूर्व पीएम अटल विहारी बाजपेयी की कविता ‘आज सिंधु में ज्वार उठा है’ सुनाकर खूब तालियां बटोरीं। वीर रस से ओतप्रोत इस कविता को निशांत ने जिस जोशीले अंदाज में सुनाया, उसकी मंच से पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने जमकर प्रशंसा की। जावडेकर ने विद्यालय परिसर में पौधा रोपने के साथ ही वहां की नर्सरी भी देखी और बच्चों को छायादार और फलदार पौधे भी वितरित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed