फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Weather Red Alert for Heatwaves to Storms and Rain—Here Nautapa Holds Temperatures 10 Degrees Higher

Varanasi Weather: लू के रेड अलर्ट से आंधी-बारिश तक होगा नौतपा, इस बार 10 डिग्री ज्यादा होगा पारा; पढ़ें तापमान

Mon, 25 May 2026 01:19 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Mon, 25 May 2026 01:19 AM IST
सार

Varanasi News: नौतपा को लेकर काशी की सड़कों पर चहल-पहल कम हो गई है। इसके साथ ही पर्यटल स्थलों पर सन्नाटा दिखा। माैसम विभाग ने कई दिन से लू का अलर्ट जारी कर दिया है। वाराणसी में रात में भी 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवा बहती रही।

विज्ञापन
Varanasi Weather Red Alert for Heatwaves to Storms and Rain—Here Nautapa Holds Temperatures 10 Degrees Higher
गर्मी के कारण बीएचयू सिंह द्वार से भीड़ गायब। - फोटो : अमर उजालान

विस्तार

Heatwave Alert: लू के रेड अलर्ट के साथ शुरू होकर आंधी-बारिश पर काशी का नौतपा खत्म होगा। सोमवार से जिले में नौतपा शुरू हो रहा है, जो 2 जून तक चलेगा। ये नौ दिन पिछले साल के नौतपा के मुकाबले करीब 10 डिग्री तक ज्यादा तपेंगे। मौसम विज्ञान विभाग ने भी 28 मई के बाद का पूर्वानुमान जारी कर दिया है और अगले एक-दो दिन में इसकी चेतावनी भी जारी की जा सकती है।

विज्ञापन


रविवार को दोपहर में 44.1 डिग्री तापमान के बीच 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली लू ने काशीवासियों को बेहाल कर दिया। सूरज ढलने के एक घंटे बाद तक भी पारा सिर्फ चार डिग्री ही गिर सका। रविवार शाम 7 बजे तक तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहा। रात में भी 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवा बहती रही

विज्ञापन

पिछले साल 35 डिग्री और इस बार 45 डिग्री रहा पारा
रविवार को काशी का अधिकतम तापमान सामान्य से 3.3 डिग्री अधिक 44.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पिछले साल 24 मई 2025 को तापमान 35 डिग्री सेल्सियस था। ऐसे में पिछले साल के मुकाबले इस बार नौतपा शुरू होने से पहले ही पारा करीब 10 डिग्री ऊपर पहुंच गया है। मौसम विज्ञान विभाग की ओर से 29 और 30 मई को आंधी, बारिश और बिजली कड़कने का पूर्वानुमान जारी किया गया है। इस दौरान 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के आसार हैं

विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने किया घाटों से किनारा
यूपी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. अतुल कुमार सिंह के अनुसार, 28 मई के बाद पश्चिमी विक्षोभ की नई शाखा का आगमन हो सकता है। दक्षिण बिहार और आसपास के क्षेत्रों में ऊंचाई पर चक्रवाती हवा की स्थिति बनी हुई है। फिलहाल भीषण गर्मी के चलते काशीवासी दोपहर के समय सड़कों पर निकलने से बच रहे हैं। स्थानीय लोगों ने घाटों से भी किनारा कर लिया है।

विज्ञापन

बीते नौ साल में नौतपा केे पहले दिन का तापमान 

  • 2025 - 36.5 डिग्री
  • 2024 - 47.4 डिग्री
  • 2023 - 47.2 डिग्री
  • 2022 - 46 डिग्री
  • 2021 - 42 डिग्री
  • 2020 - 45.9 डिग्री
  • 2019 - 45.4 डिग्री
  • 2018 - 44.5 डिग्री
  • 2017 - 44.3 डिग्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed