फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Friendship and misdeed with girl by changing name and religion unmarried mother pleaded with varanasi police

वाराणसी: नाम और धर्म बदलकर की युवती से दोस्ती, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, 6 साल के बच्चे की अविवाहित मां ने पुलिस से लगाई गुहार

Fri, 24 Dec 2021 04:43 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 24 Dec 2021 04:43 PM IST
सार

वाराणसी के हुकुलगंज निवासी नूर मुहम्मद ने नाम और धर्म बदलकर लगभग 10 साल पूर्व एक युवती से दोस्ती की। शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। शादी बगैर ही युवती ने 2015 में एक पुत्र को जन्म दिया। जब शादी की जिद करने लगी तो उसे सच्चाई का पता चला।

विज्ञापन
Friendship and misdeed with girl by changing name and religion unmarried mother pleaded with varanasi  police
शिवपुर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

नाम और धर्म बदलकर युवती को शादी का झांसा देकर 10 साल तक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर वाराणसी की शिवपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, धमकी सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया। पीड़िता का आरोप है कि युवक बगैर शादी ही एक बच्चे का पिता भी बन गया। पुलिस की एक टीम आरोपी की गिरफ्तारी को दबिश दे रही है।

विज्ञापन


शिवपुर थाना अंतर्गत एक गांव की रहने वाली पीड़िता के अनुसार लालपुर-पांडेयपुर थाना अंतर्गत हुकुलगंज निवासी नूर मुहम्मद ने धोखे से लाल बाबू बनकर दोस्ती की। हिंदू नाम बदलकर शादी का झांसा दिया और इससे वह उसके बच्चे की मां भी बन गई।
विज्ञापन


खुद को बताया था लाल बाबू
पीड़िता के अनुसार लगभग 10 साल पूर्व युवक से मुलाकात हुई थी और जान पहचान बढ़ी तो उसने खुद को लाल बाबू बताकर शादी का प्रस्ताव रखा था। नूर मोहम्मद ने हुकुलगंज क्षेत्र में ही मकान पर अपने साथ रखा और आठ सितंबर 2015 को उसने पुत्र को जन्म दिया था। पीड़िता का आरोप है कि दबाव बनाकर नूर मोहम्मद ने मायके से लगभग दो लाख रुपये भी मंगवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने फरियाद को किया था अनसुना

बाद में जब पता चला कि इसका असली नाम लाल बाबू नहीं बल्कि नूर मुहम्मद  है तो विरोध दर्ज की। वहीं आरोप है कि नूर मुहम्मद अब जान से मारने की धमकी और बेटे की हत्या की धमकी देता है। इसकी शिकायत शिवपुर थाने पर की तो फरियाद अनसुनी कर दी गई। इसके बाद कोर्ट का सहारा लेना पड़ा। कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज हुआ। शिवपुर इंस्पेक्टर सधुवन राम ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।
पढ़ेंः पत्नी से विवाद के बाद पति ने फांसी लगाकर दी जान, पिछले साल ही हुई थी शादी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed