फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Friday prayers today, rumor mongers will go to jail

जुमे की नमाज आज, अफवाह फैलाने वाले जाएंगे जेल

Fri, 17 Jun 2022 01:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Friday prayers today, rumor mongers will go to jail
प्रयागराज सहित विभिन्न शहरों में पिछले शुक्रवार को हुई हिंसा को देखते हुए इस जुमे को लेकर पुलिस काफी सतर्क है। बृहस्पतिवार को धर्म गुरुओं और प्रबुद्ध जनों संग पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश और जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बैठक की। सभी धर्म गुरुओं से शहर में शांति व्यवस्था कायम रखने की अपील की। वहीं, शाम को संवेदनशील और अतिसंवेदनशील इलाकों में पुलिस अधिकारियों ने आरएएफ, पीएसी और पुलिसकर्मियों संग फ्लैग मार्च किया।
विज्ञापन

पुलिस ने शांति व्यवस्था की अपील करते हुए कहा कि किसी ने भी अफवाह या नफरत फैलाने की कोशिश की तो उसे जेल भेजा जाएगा। पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने शाम में राजपत्रित अधिकारियों संग वर्चुअल संवाद करते हुए तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान निर्देशित किया कि मिश्रित आबादी वाले इलाकों में पुलिस की बराबर गश्त रहे, दंगा नियंत्रण उपकरण के साथ पुलिस गश्त करें और संवेदनशील इलाकों की ड्रोन कैमरे से निगरानी रखे। सोशल मीडिया पर कोई भी राष्ट्रविरोधी संदेश प्रसारित करता है तो उसे तत्काल गिरफ्तार करें। आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों को चिन्हित करते हुए उनके खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई करें।
विज्ञापन

शाम के समय आदमपुर थाना के संवेदनशील इलाकों में एडीसीपी वरुणा जोन प्रबल प्रताप सिंह के नेतृत्व में आरएएफ और पीएसी संग गश्त किया गया। उधर, डीसीपी काशी आरएस गौतम ने भेलूपुर स्थित एक होटल में जोन के सभी धर्म गुरुओं और प्रबुद्धजनों, पार्षदों संग बैठक के दौरान कहा कि आसपास व मोहल्ले आदि जगहों पर कोई भी अराजकता फैलाने की कोशिश करता है तो तत्काल इसकी सूचना नजदीकी चौकी व थाना को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन इलाकों में विशेष नजर
पुलिस अधिकारियों के अनुसार आदमपुर, जैतपुरा, चौक के दालमंडी, नई सड़क, हड़हा सराय, बेनिया और मदनपुरा, बजरडीहा आदि इलाकों में ड्रोन से निगरानी की जा रही है। वहीं, एडीसीपी काशी राजेश कुमार पांडेय ने भेलूपुर क्षेत्र के रेवड़ी तालाब, बजरडीहा आदि संवेदनशील स्थानों में पैदल गश्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed