{"_id":"58c17c2c4f1c1b0b4bdc4316","slug":"friday-is-the-last-day-of-online-application-for-admission-in-bhu","type":"story","status":"publish","title_hn":"BHU में एडमिशनः ऑनलाइन आवेदन में कुछ घंटे शेष,अब तक आए इतने आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BHU में एडमिशनः ऑनलाइन आवेदन में कुछ घंटे शेष,अब तक आए इतने आवेदन
टीम डिजिटल,वाराणसी
Updated Thu, 09 Mar 2017 09:30 PM IST
विज्ञापन
अब तक चार लाख 23 हजार आवेदन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशी हिंदू विश्वविद्यालय के अगले शैक्षणिक सत्र में प्रवेश के लिए आवेदन को महज एक दिन का मौका रह गया है। शुक्रवार को ऑनलाइन आवेदन का अंतिम दिन है। शुक्रवार रात 12 बजे तक विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं।
फिलहाल अब तक आए आवेदन ने पिछले साल के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। बीएचयू के शैक्षणिक सत्र 2017-18 में दाखिले के लिए चार फरवरी से शुरू आवेदन प्रक्रिया के तहत गुरुवार शाम तक करीब चार लाख 23 हजार आवेदन आए हैं।
इसमें स्नातक स्तर पर तीन लाख 900 और स्नातकोत्तर स्तर पर एक लाख 15 हजार 881 आवेदन आए हैं।
एससीएस में 4125 ने आवेदन किया है। संयुक्त कुलसचिव डॉ. एमआर पाठक ने बताया कि पिछले साल तीन लाख 80 हजार आवेदन आए थे।
विद्यार्थियों की मांग पर आवेदन तिथि चार मार्च से दस मार्च तक बढ़ाई गई थी। शुक्रवार को आवेदन का अंतिम दिन है।