फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Freight locomotive derail

गेहूं लादकर एफसीआई जा रही मालगाड़ी का इंजन बेपटरी

Thu, 28 Jul 2016 02:10 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी Updated Thu, 28 Jul 2016 02:10 AM IST
विज्ञापन
Freight locomotive derail
मालगाड़ी का इंजन बेपटरी
पंजाब से गेहूं लादकर आई मालगाड़ी के इंजन के छह पहिये बुधवार की सुबह डीरेका स्थित एफसीआई गेट क्रॉसिंग के समीप बेपटरी हो गए। इसके चलते इंजन बाई तरफ बनी दीवार से टकरा गया। इंजन बेपटरी होने से क्रॉसिंग का रास्ता बाधित हो गया और ककरमत्ता-मंडुवाडीह मार्ग पर आवाजाही ठप हो गई। यातायात के जबरदस्त दबाव के चलते आसपास की गलियां और रास्ते भी जाम की चपेट में आ गए। सुबह 10:30 बजे से परेशान लोगों को रात 9: 15 बजे राहत मिली, जब इंजन को पटरी पर लाकर उसे हटाया गया।
विज्ञापन


पंजाब से गेहूं लादकर मालगाड़ी कैंट रेलवे स्टेशन आई थी। कैंट स्टेशन से शंटिंग चालक सर्वजीत कुमार मालगाड़ी को लेकर डीरेका स्थित एफसीआई रवाना हुए। एफसीआई गेट के समीप मालगाड़ी के इंजन संख्या 70529 के छह पहिये 10:30 बजे पटरी से उतर गए। इसके चलते इंजन बाईं तरफ बनी दीवार से जा टकराया, जो भरभराकर ढह गई ।
विज्ञापन


इंजन के बेपटरी होने और उसके चलते मंडुवाडीह-ककरमत्ता मार्ग जाम होने की सूचना के बाद रेल अधिकारियों ने दूसरा इंजन भेजकर बोगियों को पीछे कराया लेकिन बेपटरी इंजन को देर रात तक पटरी पर नहीं लाया जा सका था। इसके चलते मंडुवाडीह-ककरमत्ता मार्ग पर 11 घंटे तक आवाजाही ठप थी। कैंट रेलवे स्टेशन के वरिष्ठ स्टेशन प्रबंधक एके पांडेय ने बताया कि अनाज की बोगियों को दूसरे इंजन की मदद से मंडुवाडीह यार्ड में खड़ा कराया गया है। इंजन को पटरी पर लाने के लिए रेस्क्यू टीम की मदद ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed