फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Free educational material distributed to 100 school children

Varanasi News: 100 स्कूली बच्चों को बांटी निशुल्क शिक्षण सामग्री

Sun, 30 Nov 2025 01:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Nov 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Free educational material distributed to 100 school children
अंबेडकर शक्ति युवा संगठन की ओर से अपने प्रधान कार्यालय पर शनिवार को संविधान दिवस मनाया गया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय आर्या ने बताया कि संविधान दिवस पर इस बार प्रधान कार्यालय की प्रथम वर्षगांठ भी मनाई। इसमें बच्चों को निशुल्क शिक्षण सामग्री बांटी गई और पदाधिकारी को सम्मान पत्र दिए गए। अतिथियों व कार्यकर्ताओं का भी सम्मान किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा अब तक हम 350 विद्यालयों के छात्रों को निशुल्क शिक्षा दे रहे हैं।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि आलोक कुमार अपर जिला जज वाराणसी ने बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर शुरुआत की। आलोक कुमार ने कहा कि हमारे संविधान में बहुत सा ऐसा कंटेंट है, जो आज के नवयुवकों की समस्याओं का समाधान बन सकता है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मुख्य अतिथि को अशोक स्तंभ देकर सम्मानित किया। अतिविशिष्ट अतिथि में शशि प्रताप सिंह ने कहा कि अंबेडकर शक्ति युवा संगठन का कार्य सराहनीय है। मौके पर सूबेदार बागी, मनोज माही, धर्मेंद्र कुमार, सुनील कुमार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed