साइबर ठगों का नया कारनामा: Varanasi Airport का बनाया फर्जी ट्विटर अकाउंट, न पड़ें झांसे में
वाराणसी एयरपोर्ट के नाम से फर्जी ट्विटर अकाउंट का मामला सामने आया है। फर्जी अकाउंट के स्टेटस में ऑफिशियल एक्टिव अकाउंट ऑफ वाराणसी एयरपोर्ट लिखा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी के बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नाम से फर्जी ट्विटर अकाउंट का मामला संचालन किया जा रहा है। इसमें बाकायदा एयरपोर्ट का लोगो तक इस्तेमाल किया गया है, जिससे यात्री व अन्य लोग भ्रम में हैं। एयरपोर्ट निदेशक ने इसकी शिकायत ट्विटर और पुलिस से की है। एयरपोर्ट पर नौकरी लगवाने का फर्जी विज्ञापन और वेबसाइट के जरिए साइबर जालसाज धोखाधड़ी कर चुके हैं।
वाराणसी एयरपोर्ट से जुड़ी महत्वपूर्ण सूचनाओं के लिए ट्विटर अकाउंट बनाया गया है। ऐसे में एयरपोर्ट के नाम से ही दूसरा फर्जी अकाउंट बनाए जाने के बाद लोगों में जहां भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो रही है वहीं, इससे ठगी की भी संभावनाएं हैं। फर्जी अकाउंट के प्रोफाइल फोटो पर एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया का लोगो लगाया गया है और वाराणसी एयरपोर्ट का फोटो भी लगा है।
वाराणसी एयरपोर्ट पर नौकरी लगवाने के नाम पर आए दिन ठगी
लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के नाम से ट्विटर पर फर्जी अकाउंट चलने की जानकारी मिलते ही एयरपोर्ट अधिकारी भी हैरान हैं। फर्जी अकाउंट के स्टेटस में ऑफिशियल एक्टिव अकाउंट ऑफ वाराणसी एयरपोर्ट लिखा है।
पढ़ेंः वाराणसी के नाम बड़ी उपलब्धि, यात्री सुविधाओं में बाबतपुर एयरपोर्ट पूरे देश में नंबर वन
अधिकारियों के अनुसार एयरपोर्ट पर नौकरी लगवाने के नाम पर आए दिन ठगी हो रही है। ऐसे में फर्जी अकाउंट बनाकर भी ठगी की जा सकती है। एयरपोर्ट निदेशक आर्यमा सान्याल ने बताया कि फर्जी अकाउंट को बंद करवाने के लिए ट्विटर को ईमेल किया जाएगा। इसके अलावा साइबर सेल से भी शिकायत की गई है।