फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Big achievement in name of Varanasi Babatpur airport number become one in passenger amenities

Good News: वाराणसी के नाम बड़ी उपलब्धि, यात्री सुविधाओं में बाबतपुर एयरपोर्ट पूरे देश में नंबर वन

Fri, 19 Aug 2022 04:38 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 19 Aug 2022 04:38 PM IST
सार

देश भर के 13 प्रमुख एयरपोर्ट में वाराणसी के बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट को  इंटरनेशनल काउंसिल ऑफ एयरपोर्ट सर्वे रिपोर्ट  के तीमाही सर्वेक्षण में पहली रैंक हासिल हुई है।

विज्ञापन
Big achievement in name of Varanasi Babatpur airport number become one in passenger amenities
बाबतपुर एयरपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के नाम बड़ी उपलब्धि जुड़ी है। बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट ने इस बार यात्री सुविधाओं के मामले में पूरे देश में पहला स्थान हासिल किया है। इस खबर से बाबतपुर एयरपोर्ट अथॉरिटी में खुशी का माहौल है। पूर्व में भी वाराणसी को बेहतर रैंकिंग मिलती रही है। लेकिन, लंबे समय के बाद यह मौका वाराणसी को मिला है कि उसने पहला स्थान हासिल किया है।

विज्ञापन


 इंटरनेशनल काउंसिल ऑफ एयरपोर्ट सर्वे रिपोर्ट में अप्रैल से जून माह में देश के प्रमुख 13 हवाई अड्डों में बाबतपुर एयरपोर्ट को 4.96 रेटिंग के साथ पहला स्थान मिला है। वहीं रायपुर एयरपोर्ट 4.93 रेटिंग के साथ दूसरा और गोवा एयरपोर्ट 4.93 रेटिंग के साथ तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन


वहीं पिछले क्वार्टर सर्वे रिपोर्ट की बात की जाए तो एक जनवरी से मार्च में कराए गये सर्वे में वाराणसी एयरपोर्ट को तीसरा स्थान मिला था। एयरपोर्ट निदेशक अर्यमा सान्याल ने बताया कि इंटरनेशनल काउंसिल ऑफ एयरपोर्ट के द्वारा कराए गए क्वार्टरली सर्वे में वाराणसी एयरपोर्ट को देश में पहला स्थान मिलना हमारे लिए गर्व की बात है। मैं यही उम्मीद करूंगी की यह भविष्य में भी आगे बरकरार रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रियों से लिया गया फीडबैक

एयरपोर्ट पर मिलने वाले सुविधाओं पर यात्रियों से 35 सवालों पर फीडबैक सर्वे किया गया। इसी सर्वे से देश में एयरपोर्ट की रैकिंग का निर्धारण होता है। इस पूरे सर्वे रिपोर्ट में वाराणसी एयरपोर्ट के साथ अमृतसर, गोवा, भुवनेश्वर, रायपुर, कोलकता, चेन्नई आदि एयरपोर्ट शामिल हैं।

एयरपोर्ट पर सर्वे के दौरान यात्रियों को मिलने वाले सुविधाओं के बारे में फीडबैक लिया गया। इसमें सुरक्षाकर्मियों के द्वारा मिलने वाले व्यवहार और सुरक्षा जांच में लगने वाले समय, टर्मिनल भवन में चलने की दूरी, विमान से सम्बंधित सूचना, खाने-पीने की सुविधाएं, एयरपोर्ट पर वाहन, पार्किंग, शुल्क चेकिंग,  एयरपोर्ट पर जैसे बैंक एटीएम, शॉपिंग, इंटरनेट वाई-फाई, शौचालय टर्मिनल की स्वच्छता वातावरण, डिलीवरी सिस्टम शामिल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed