फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   fraud with his six partner arrest at varanasi airport

अरबों रुपये हड़पने का आरोपी बाबतपुर एयरपोर्ट पर दबोचा गया

Fri, 03 Nov 2017 10:46 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Fri, 03 Nov 2017 10:46 AM IST
विज्ञापन
fraud with his six partner arrest at varanasi airport
गिरफ्तार - फोटो : FILE PHOTO
बाबतपुर एयरपोर्ट के सिक्योरिटी होल्ड एरिया से गुरुवार की रात अरबों रुपये हड़पने के आरोपी कर्नाटक के मंगलौर निवासी रघु शेट्टी को राजस्थान पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने हिरासत में ले लिया। वह बंगलूरू की फ्लाइट पकड़ने की तैयारी में था। उससे पूछताछ के बाद पुलिस ने शिवपुर और कैंट इलाके से उसके छह और साथियों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार रघु शेट्टी राजस्थान में आधा दर्जन कोऑपरेटिव फाइनेंस कंपनियों के माध्यम से नौ सौ करोड़ से ज्यादा की रकम हड़पने का आरोपी है। पुलिस का शिकंजा कसता देख उसने जयपुर और नई दिल्ली के अपने कार्यालय बंद कर दिए थे। बीते एक पखवारे से वह शिवपुर क्षेत्र की गिलट बाजार पुलिस चौकी के समीप अपने 15 लोगों के साथ नया कार्यालय तैयार करा रहा था।
विज्ञापन


जयपुर पुलिस ने वाराणसी के एसएसपी को यह जानकारी दी थी कि रघु शेट्टी इन दिनों शहर में है और उसकी गिरफ्तारी के लिए क्राइम ब्रांच का सहयोग मांगा था। सर्विलांस और मुखबिरों की मदद से क्राइम ब्रांच प्रभारी ओम नारायण सिंह को पता लगा कि रघु गुरुवार रात 8:40 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट से बंगलूरू के लिए उड़ान भरेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने अपनी टीम के एसआई राकेश सिंह, पीएन सिंह, कुलदीप सिंह, सुमंत सिंह, पुनदेव सिंह और राजस्थान पुलिस के साथ एयरपोर्ट परिसर में जाल बिछाया। रात करीब आठ बजे सीआईएसएफ की मदद से रघु शेट्टी को सिक्योरिटी होल्ड एरिया से हिरासत में ले लिया गया।

बनारस में थी ऑफिस खोलने की तैयारी

fraud with his six partner arrest at varanasi airport
रघु शेट्टी - फोटो : अमर उजाला
रघु शेट्टी के पास से वाराणसी से बंगलूरू का टिकट और एक बैग बरामद किया गया। इसके बाद उससे पूछताछ शुरू की गई। पूछताछ के आधार पर रात 10:30 बजे तक रघु शेट्टी के छह साथियों को हिरासत में लिया जा चुका था।

उसने बताया कि वह गिलट बाजार पुलिस चौकी के समीप इसी महीने अपना कार्यालय खोलने की तैयारी में था। समाचार लिखे जाने तक रघु के साथियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी का सिलसिला जारी था।

इस संबंध में एसएसपी राम कृष्ण भारद्वाज ने बताया कि राजस्थान में अरबों रुपये के गबन के मामले में वांछित रघु शेट्टी को राजस्थान पुलिस ने क्राइम ब्रांच के सहयोग से हिरासत में लिया है। आगे की कार्रवाई के लिए उसे जयपुर ले जाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed