फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   fraud on the name of clean ganga in varanasi

बनारस में गंगा की सफाई में गोलमाल, मशीन ही नहीं लोकेशन का भी खेला जा रहा खेल

Mon, 03 Dec 2018 02:32 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Mon, 03 Dec 2018 02:32 PM IST
विज्ञापन
fraud on the name of clean ganga in varanasi
फोटो त्रिलोचन घाट का, लोकेशन चांदपुर की और पिनकोड चौबेपुर - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में गंगा की सफाई के लिए तीन करोड़ की स्कीमर मशीन के लोकेशन का खेल भी नजर आ रहा है। मशीन संचालक की ओर से अमर उजाला को लोकेशन सहित भेजे फोटो में घाटों की सफाई का दावा किया गया है। मगर जो फोटो भेजे हैं, उन पर जगह कहीं की दिख रही और लोकेशन किसी और जगह की दर्शाई है। 
विज्ञापन


एक फोटो गोला घाट से सटे त्रिलोचन घाट पर मैनुअली सफाई का है। इस पर लोकेशन चांदपुर की लिखी गई है और पिनकोड चौबेपुर का है। तीन करोड़ की स्कीमर मशीन को गंगा की धारा से प्लास्टिक कचरा और फूल, माला तथा पूजा सामग्री निकालने के लिए तैनात किया गया है।
विज्ञापन


पढ़ेंः काशी में गंगा की सफाई में गोलमाल, घाट किनारे खड़ी रहती है तीन करोड़ की मशीन 
विज्ञापन
विज्ञापन


नेशनल मिशन फॉर क्लीन गंगा को प्रतिदिन मशीन से सफाई का फोटो वीडियो भेजा जाता है, इसी के आधार पर साढे़ तीन लाख रुपये महीने का भुगतान होता है। अमर उजाला ने रविवार के अंक में यह खुलासा किया था कि स्कीमर मशीन अधिकांश समय गोलाघाट पर खड़ी रहती है, केवल आसपास के घाट पर कुछ देर सफाई की जाती है। कर्मचारी घाट पर बैठे ताश खेलते नजर आते हैं।

इसी तरह एक अन्य फोटो के बारे में संचालक ने शीतला घाट के पास मशीन से सफाई का दावा किया। इस पर जो लोकेशन दर्शाई गई वह चांदपुर की थी और पिनकोड 221104 लिखा था, जो कि चौबेपुर का है। इस संबंध में जब मशीन सुपरवाईजर से पूछा गया कि लोकेशन चांदपुर क्यों दर्शाई है तो उसने कहा कि इस संबंध में उसे कोई जानकारी नहीं है। 

दूसरी ओर नगर निगम के अपर नगर अयुक्त का दावा है कि गंगा सफाई की मॉनिटरिंग नगर निगम के कर्मचारियों की ओर से नियमित की जा रही है। मशीन के सफाई के फोटो के आधार पर ही भुगतान होता है।

खिड़किया घाट पर हुई सफाई

स्कीमर मशीन से अस्सी घाट से खिड़किया घाट तक रोज सफाई करनी है। रविवार को अमर उजाला में खबर छपने के बाद मशीन गोला घाट से खिड़किया घाट तक गई और सफाई का काम किया। सुपरवाइजर और मजदूरों ने बताया कि हम लोगों ने दोपहर तक खिड़किया घाट पर सफाई की और कचरे को पेटी तक पहुंचाया। ज्यादा कचरा मालाओं और फूल का था। अपर नगर आयुक्त अजय कुमार सिंह ने कहा कि  गंगा सफाई के लिए चल रही मशीन के बारे में शिकायत मिली हैं। इसकी जांच कराते हैं कि आखिर यह सफाई कैसे की जा रही है।

ये है स्कीमर मशीन

fraud on the name of clean ganga in varanasi
गंगा किनारे खड़ी स्कीमर मशीन - फोटो : amar ujala
ठेकेदार के अनुसार स्कीमर  मशीन की कीमत तीन करोड़ रुपए है, इसके संचालन पर करीब 3.5 लाख रुपए प्रतिमाह खर्च आता है। मशीन पर कुल 12 लोगों तैनात हैं। इनमें से 10 लोग माशीन संचालित करते हैं, जबकि दो लोग सुरक्षा के लिए तैनात हैं। मशीन में डीजल और पेट्रोल के दो इंजन लगे हैं।

अगर बहाव की दिशा में जाना है तो डीजल इंजन से काम लिया जाता है और विपरीत दिशा में जाने पर दोनों इंजन चलाने होते हैं। शनिवार दोपहर को गोला घाट पर मशीन खड़ी थी। इसका लंगर घाट पर लगे लोहे के गार्डर में बंधा था। कर्मचारी घाट पर बैठकर ताश खेल रहे थे। मशीन के बकेट में कचरा भरा था, उसे निकाला नहीं गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed