{"_id":"698f8fd6f30fa941a80e9f0c","slug":"fraud-of-rs-15-lakh-in-the-name-of-expanding-business-fir-against-brother-in-law-and-brother-in-law-varanasi-news-c-20-vns1056-1290113-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Crime News: व्यापार बढ़ाने के नाम पर 15 लाख की धोखाधड़ी, जीजा-साले के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Crime News: व्यापार बढ़ाने के नाम पर 15 लाख की धोखाधड़ी, जीजा-साले के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
Sat, 14 Feb 2026 02:53 PM IST
वाराणसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Feb 2026 02:53 PM IST
सार
वाराणसी जिले में व्यापार बढ़ाने के नाम पर 15 लाख की धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने जीजा-साले पर प्राथमिकी दर्ज की है। आरोप है कि कई लोगों से करोड़ों की ठगी कर आरोपी भागा हुआ है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
विस्तार
होटल का संचालन और व्यापार बढ़ाने के नाम पर 15 लाख की धोखाधड़ी के मामले में जीजा-साले के खिलाफ सिगरा थाने में शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज की गई है। गाजीपुर के रानीपुर निवासी नीरज यादव ने पुलिस को बताया कि पूर्व परिचित कमलेश यादव सिगरा के परेडकोठी में कृष्णा भोजनालय, काशी रेस्टोरेंट कृष्णा इन होटल, फेमस होटल का संचालन करता था।
व्यापार में बढ़ोतरी के लिए कमलेश ने पिछले साल अप्रैल-सितंबर 2025 में 15 लाख रुपये लिए। दिसंबर 2025 में वापस करने का विश्वास दिलाया था। अभी तक पैसे नहीं लौटाए। उसका मोबाइल स्विच ऑफ आ रहा है।
बाद में पता चला कि कई लोगों से करोड़ों की ठगी कर कमलेश भागा हुआ है। कमलेश ने गांव में भी कई लोगों से ठगी की है। कमलेश का साला दिलीप यादव निवासी नंदगंज, गाजीपुर उसका सहयोग करता था। सिगरा इंस्पेक्टर संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि धोखाधड़ी के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है।