फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Fraud of ₹3.50 Lakhs on Pretext of Securing Job at Tata Memorial Cancer Hospital Varanasi

Sonbhadra: कैंसर हॉस्पिटल में नौकरी दिलाने के नाम पर 3.50 लाख रुपये ठगे, कई जिलों में फले हैं गिरोह के तार

Fri, 08 May 2026 02:20 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Fri, 08 May 2026 02:20 PM IST
सार

Varanasi News: सोनभद्र जिले के एक शख्स ने वाराणसी में टाटा मेमोरियल कैंसर हॉस्पिटल वाराणसी में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का आरोप लगाया है। उसने आरोप लगाया कि उरमौरा में कार्यालय खोलकर ठगी का गिरोह चलाया जा रहा है। 

विज्ञापन
Fraud of ₹3.50 Lakhs on Pretext of Securing Job at Tata Memorial Cancer Hospital  Varanasi
फ्रॉड। - फोटो : amar ujala

विस्तार

टाटा मेमोरियल कैंसर हॉस्पिटल वाराणसी में स्टाफ नर्स की नौकरी दिलाने का झांसा देकर साढ़े तीन लाख की ठगी का मामला सामने आया है। हर्षनगर निवासी अल्ताफ अहमद का आरोप है कि रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के उरमौरा में कार्यालय खोलकर ठगी का गिरोह चलाया जा रहा है। 

विज्ञापन


दावा है कि इस गिरोह के तार सोनभद्र, चंदौली, वाराणसी सहित कई जिलों में फैले हैं। कोतवाली पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन में जुटी हुई है। हर्षनगर निवासी अल्ताफ अहमद ने बुधवार को रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पहुंचकर तहरीर सौंपी। 
विज्ञापन


बताया कि उनकी पत्नी साहिबा अख्तर ने जीएनएम की पढ़ाई की है। पॉलिटेक्निक के पास लोढ़ी निवासी राममूर्ति सिंह उर्फ राजू बीते 19 फरवरी को उसके घर आए। पत्नी की नौकरी लगवाने के नाम पर साढ़े तीन लाख रुपये लिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


20 फरवरी को साक्षात्कार के लिए टाटा मेमोरियल कैंसर हॉस्पिटल वाराणसी पहुंचने के लिए कहा। वहां जाने पर पता चला कि कोई साक्षात्कार नहीं है। धोखाधड़ी की जानकारी होने पर उन्होंने रुपये मांगने शुरू किए तो राममूर्ति ने आनाकानी शुरू कर दी। 

आरोप है कि बाद में गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी जाने लगी। तहरीर में दावा किया है कि आरोपी ने नौकरी लगाने के नाम पर कई लोगों से रुपये लेकर हड़प लिए हैं। इसके लिए उन्होंने उरमौरा में बाकायदा बिना बोर्ड का कार्यालय खोल रखा है। 

पीड़ित का यह भी दावा है कि इस गिरोह में कई चर्चित चेहरे शामिल हैं और इसकी जड़ें सोनभद्र के साथ ही चंदौली वाराणसी सहित पूर्वांचल के कई जनपदों तक फैली हैं। बता दें कि आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी एक मामला दर्ज हो चुका है।

आरोप था कि होम्योपैथ विभाग में वार्ड बॉय की नौकरी दिलाने के नाम पर 2.40 लाख रुपये की ठगी की गई थी। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली के कोतवाल रामस्वरूप वर्मा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed