{"_id":"60a815048ebc3e6dc26f913d","slug":"fraud-of-25-thousand-with-bhu-professor-city-news-vns590686545","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएचयू के प्रोफेसर के साथ 25 हजार की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू के प्रोफेसर के साथ 25 हजार की ठगी
विज्ञापन
बीएचयू में दुग्ध विज्ञान व खाद्य प्रौद्योगिकी के विभागाध्यक्ष प्रो. दिनेश चंद्र राय के साथ बृहस्पतिवार को एक जालसाज ने फर्जी व्हाट्स एप से मैसेज भेजकर 25 हजार रुपये ठग लिए। उधर धोखाधड़ी का शिकार होने के बाद प्रो. राय ने लंका थाने में तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।
बीएचयू के प्रो. दिनेश चंद्र राय को कृषि विज्ञान संस्थान के निदेशक प्रो. रमेश चंद्र का फोटो लगाकर किसी ने बृहस्पतिवार दोपहर में व्हाट्स एप पर मैसेज भेजा। प्रो. रमेश का नया नंबर देखकर प्रो. राय ने पहले तो मैसेज से पूछा बाद में मोबाइल में सेव कर लिया। लंका थाने में दी गई तहरीर में प्रो. राय ने बताया है कि हालचाल होने के बाद जालसाज ने मदद की गुहार लगाई। पांच-पांच हजार का ई गिफ्ट खरीद कर भेजने को कहा।
उन्होंने ई गिफ्ट खरीद कर दिए गए ईमेल आईडी पर भेज दिया। इसके बाद उन्होंने प्रो. रमेश चंद्र को फोन किया तो उन्होंने सीधे तौर पर ऐसी किसी बात से इनकार कर दिया। दिनेश राय ने लंका थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की। इंस्पेक्टर लंका ने बताया कि आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।