फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Fraud in name of land purchase Case filed against many including MD and CMD of SHINECITY REAL ESTATE comapany

जमीन के नाम पर धोखाधड़ीः शाइन सिटी के एमडी-सीएमडी सहित कई के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sat, 24 Jul 2021 07:36 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 24 Jul 2021 07:36 PM IST
सार

जमीन के नाम पर धोखाधड़ी कर रियल एस्टेट कंपनी शाइन सिटी का एमडी और सीएमडी अरबों रुपये लेकर फरार है। वाराणसी में 25-25 हजार का इनाम और लखनऊ में 50-50 हजार का इनाम दोनों पर घोषित किया गया है।

विज्ञापन
Fraud in name of land purchase Case filed against many including MD and CMD of SHINECITY REAL ESTATE comapany
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

जमीन के नाम पर धोखाधड़ी कर अरबों रुपये लेकर फरार रियल एस्टेट कंपनी शाइन सिटी के एमडी और सीएमडी सहित अन्य कई के खिलाफ लंका थाने में शनिवार को धोखाधड़ी का दो मुकदमा दर्ज हुआ। केंद्रीय विद्यालय की शिक्षिका पुष्पा सिंह और डॉ. आनंद स्वरूप सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया। दर्ज मुकदमे के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


केंद्रीय विद्यालय में अध्यापक और बीएचयू परिसर स्थित त्यागराज कॉलोनी निवासी डॉ आनन्द स्वरूप सिंह का आरोप है कि काशियाना प्रोजेक्ट के लिए शाइन सिटी ने पांच लाख 21 हजार रुपये बैंक खाते में जमा कराया और कहा गया कि पांच साल बाद प्लॉट मिल जाएगा। पांच साल पूरा होने के बाद न जमीन मिला और न ही रकम लौटाया जा रहा है।
विज्ञापन


इस तरह अन्य रिश्तेदारों से लगभग 25 लाख रुपये निवेश कराया गया। साइन सिटी के एमडी आसिफ नसीम, सीएमडी राशिद नसीम और एसोसिएट  संजीव श्रीवास्तव, अमिताभ श्रीवास्तव, विकास तिवारी सहित अन्य के खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय विद्यालय बीएचयू में शिक्षिका और सुंदरपुर की रहने वाली पुष्पा द्विवेदी का आरोप है कि साइन सिटी में एमडी आरिफ नसीम, सीएमडी राशिद नसीम सहित संजीव, अमिताभ, विकास ने शाइन सिटी कंपनी में 25 लाख रुपये गाड़ी और प्लॉट के लिए निवेश कराया था। अब वो वादे से मुकर गए हैं। कंपनी के एसोसिएट संजीव श्रीवास्तव पैसा लौटाने के नाम पर हमेशा टालमटोल कर रहे हैं। 

पुलिस ने घोषित कर रखा है 75-75 हजार का इनाम

प्रयागराज के करेली निवासी आसिफ नसीम और राशिद नसीम आरोपी दोनों भाईयों ने ज्यादातर लोगों की गाढ़ी कमाई लूटी है। शाइन सिटी इंफ्रा कंपनी के जरिए धोखाधड़ी करने वाले दोनों भाईयों पर कैंट थाने में सिर्फ 36 मुकदमे दर्ज हैं। रोहनिया, चेतगंज, लंका, भेलूपुर सहित अन्य थानों में भी धोखाधड़ी का मुकदमा लोगों ने दर्ज कराया है।

लखनऊ, प्रयागराज सहित अन्य शहरों में भी मुकदमे हैं। वाराणसी में 25-25 हजार का इनाम और लखनऊ में 50-50 हजार का इनाम दोनों पर घोषित किया गया है। इस मामले की जांच आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन कर रहा है। कुछ लोग बताते हैं कि पिछले दो साल से दोनों भाई दुबई में रहकर डायमंड का कारोबार कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed