फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Frame of special area development board for kashi vishwanath corridor

कैबिनेट बैठकः काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के लिए स्पेशल एरिया विकास बोर्ड का गठन

Tue, 19 Jun 2018 04:51 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Tue, 19 Jun 2018 04:51 PM IST
विज्ञापन
Frame of special area development board for kashi vishwanath corridor
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को लखनऊ में कैबिनेट की बैठक की। बैठक में सरकार ने कई महत्वपूर्ण योजनाओं पर मंजूरी दे दी है। बैठक में यूपी श्रीकाशी विश्वनाथ स्पेशल एरिया विकास बोर्ड का गठन भी कर दिया गया है।
विज्ञापन


इसके अलावा काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के लिए तैयार प्रपोजल को हरी झंडी दिखा दी गई है। बैठक में इस बात को लेकर चर्चा हुई कि काशी विश्वनाथ मंदिर में लगातार श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन


इसलिए सरकार ने तय किया कि काशी में 166 मकान खरीदे जाएंगे। इसके लिए 150 करोड़ रुपये का बजट पास हुआ है। इसके अलावा कैबिनेट में कुल 11 महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये प्रस्ताव हुए पास

Frame of special area development board for kashi vishwanath corridor
-बाबा रामदेव के पतंजलि मेगा फ़ूड पार्क के लिए पतंजलि मेगा फूड पार्क कंपनी का नाम एड किए जाने का प्रस्ताव पास
-विश्व बैंक से ऋण प्रस्तावित यूपी कोर रोड नेटवर्क डेवलेपमेंट परियोजना के अंतर्गत हमीरपुर राठ मार्ग को मंजूरी मिली
-मुरादाबाद में PWD के टाइप 4 के दो जीर्ण भवनों के ध्वस्तीकरण का प्रस्ताव मंजूर हुआ 
-मुरादाबाद में 2 विभागीय आवास गिराने की अनुमति दी गई 8 लाख की राशि आवंटित की गई
-बजट मैनुअल के प्रस्तर 94 के अंतर्गत जारी वित्तीय स्वीकृतियों पर टीपपडी का प्रस्ताव हुआ पास
-पैरामेडिकल ट्रेनिंग कॉलेज झांसी के निर्माण की परियोजना की लागत का प्रस्ताव पास
-बजट मैनुअल के प्रस्तर 94 के अंतर्गत जारी वित्तीय स्वीकृतियों पर टीपपडी का प्रस्ताव हुआ पास
-बाढ़ सागर नहर परियोजना में व्यय समिति की बैठक के बाद पुनरीक्षित लागत को मंजूरी का प्रस्ताव पास हुआ
-उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम (UPSIDC) अब यूपीसीड़ा के नाम से बनेगा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed