फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   FPO member farmers got farm machinery bank

Varanasi News: एफपीओ के सदस्य किसानों को मिला फार्म मशीनरी बैंक

Fri, 06 Jan 2023 11:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jan 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
FPO member farmers got farm machinery bank
किसानों को खेती के लिए ट्रैक्टर, रीपर जैसे कृषि यंत्रों की सुविधा के लिए शुक्रवार को मकसूदन पट्टी (जनकपट्टी) में फार्म मशीनरी बैंक का शुभारंभ किया गया। इसका फायदा क्षेत्र के बड़ागांव और बनारस के एफपीओ (किसान उत्पादक संगठन) के 300 से अधिक किसानों को मिलेगा।
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक अखिलेश सिंह ने बताया कि कृषि विभाग की योजना के तहत इस वर्ष फार्म मशीनरी बैंक के लिए जिले के आठ एफपीओ ने आवेदन किया था। जिसमें चार एफपीओ का चयन हुआ। इसमें बड़ागांव, चोलापुर में एक-एक और आराजीलाइन के दो एफपीओ हैं। बड़ागांव बनारस बी कीपींग प्रोड्यूसर कंपनी के अध्यक्ष पवन सिंह ने बताया कि एफपीओ के सदस्य किसानों की सुविधा के लिए इस वर्ष आवेदन किया था। योजना के तहत मुझे ट्रैक्टर, सुपर सीडर, एमबीप्लाऊ, रीपर मिल चुका है।
विज्ञापन

चार कृषि यंत्रों के साथ फार्म मशीनरी बैंक का शुभारंभ किया गया। इसका उद्घाटन राज्यमंत्री दयाशंकर मिश्रा दयालु और विधायक डॉ. अवधेश सिंह की मौजूदगी में किया गया। दयाशंकर मिश्रा ने कहा कि सरकार किसानों के द्वार पर खड़ी है। किसान जागरूक हों, योजनाओं का लाभ उठाएं और समृद्ध बनें। इस मौके यूनियन बैंक के डीजीएम उमेश सिंह, जिला उद्यान अधिकारी सुभाष राय, जिला कृषि अधिकारी राजेश राय, नाबार्ड के डीडीएम अनुज कुमार सिंह, दिलीप सिंह, बबलू मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed